बाइक रिव्‍यूज

मात्र 11990 रुपए में मिल रही है 10 लाख की कीमत वाली नई Triumph Bonneville, जानें पूरा ऑफर

सपना नहीं रहेगी Triumph Bonneville t120 मात्र चंद हजार रुपए में मिल रही है 10 लाख की बाइक

2 min read
triumph_bonneville_t120.jpg

नई दिल्ली: गाड़ी और पैसे का बड़ा सीधा सा संबंध होता है। यानि जितनी महंगी गाड़ी होती है उसके फीचर्स और पॉवर भी वैसी ही होती है । लेकिन कई बार महंगी बाइक या कार अच्छी होने के बावजूद लोग पैसे की कमी की वजह से उसे न खरीद कर अपने बजट की लेकिन कम पसंद की गाड़ी खरीदने को मजबूर हो जाते हैं। बाइक के साथ भी कमोबेश यही हालात है इसीलिए हमारे देश में triumph और harley जैसी बाइक्स लोगों की ड्रीम बाइक होने के बावजूद कम बिकती हैं। लेकिन अगर हम कहें कि Triumph बाइक खरीदने का सपना अगर आप सिर्फ पैसे की कमी से पूरा नहीं कर पा रहे हैं तो अब इसे खरीद लीजिए क्योंकि कंपनी ने एक शानदार ऑफर निकाला है जिसके बाद Triumph Bonneville जैसी बाइक भी आप मात्र कुछ हजार रूपए में खरीद सकते हैं।

ये है पूरा ऑफर-

Triumph BONNEVILLE T120 की कीमत 9.97 लाख रुपये से लेकर 10.27 लाख रुपये तक जाती है। लेकिन इस ऑफर के तहत कंपनी आप सिर्फ 11,900 रुपये देकर इस दमदार बाइक को अपने गैराज की शोभा बना सकते हैं। बाकी की कीमत आप EMI में चुका सकती है । इस बारे में ज्यादा जानकारी के लिए आप सीधा Triumph डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं। ये त हुई ऑफर की बात चलिए अब आपको इस बाइक के बारे में कुछ बताते हैं कि आखिर ये बाइक इतनी महंगी क्यों है।

पॉवर और इंजन-

224 Kg की इस बाइक में लिक्विड कूल्ड, 8 वाल्व, 1200cc का इंजन लगा है, जो 80PS की पावर और 105 NM का टॉर्क देता है। इसके अलावा इसमें 6 स्पीड गियरबॉक्स दिया है। बाइक को मॉडर्न बनाने के लिए इसमें ट्विन-पॉड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलसीडी डिस्प्ले, एलईडी डीआरएल लगा हेडलैंप, एलईडी टेल लाइट और हीटेड ग्रिप लगाया गया है। आपको बता दें कि ये बाइक एबीएस, ट्रैक्शन कंट्रोल और लिक्विड कूलिंग जैसे फीचर्स से भी लैस है। टूर करने वालों के लिए ये बाइक बेहतरीन साबित हो सकती है।

Published on:
23 Sept 2019 12:02 pm