बाइक रिव्‍यूज

सिर्फ 90 लोगों को मिलेगी jawa की ये खास बाइक, लकी ड्रा से निकाला जाएगा नाम

1929 में जावा मोटरसाइकिल ने प्रीमियम मोटरसाइकिल बनाना शुरू किया था । 90 एनीवर्सिरी पर कंपनी लॉन्च करेगी स्पेशल एडिशन बाइक
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Oct 2019, 4:27 PM IST
jawa_bike.jpg

नई दिल्ली: मोटरसाइकिल कंपनी JAWA ने अपने 90 साल पूरे होने पर खास बाइक निकालने का फैसला किया है। कंपनी 90 साल पूरे होने पर Anniversary Edition लॉन्च करने वाली है। कंपनी इस मौके पर सिर्फ 90 मोटरसाइकिलों का निर्माण करेगी और इनके कस्टमर्स का फैसला लकी ड्रा से किया जाएगा।

इन खूबियों से होगी लैस- एनिवर्सरी एडिशन का लुक काफी अट्रैक्टिव होगा। इसमें 293 सीसी का सिंगल सिलिंडर DOHC इंजन लगा होगा। यह इंजन 27 बीएचपी का पावर देगा और 28 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। यह मोटरसाइकिल BSVI एमिशन स्टैंडर्ड पर बेस्ड होगी। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी होगी ।

ऐसे करना होगा अप्लाई-

वो कस्टमर्स जिन्होंने जावा मोटरसाइकिल की बुकिंग करा रखी है लेकिन अभी तक डिलीवरी नहीं मिली है तो वो लोग लकी ड्रा में अपना भाग्य आजमा सकते हैं। इसके लिए ऐसे कस्टमर्स को अपने नजदीकी डीलरशिप में जाकर खुद को रजिस्टर कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर 2019 होगी ।

15 दिन में होगी डिलीवरी-

जावा मोटरसाइकिल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक लकी ड्रॉ के 90 विजेताओं के रिजल्ट्स 23 अक्टूबर से अगले नौ दिनों तक में अनाउंस होंगे। इन लकी विजेताओं को डिलीवरी 15 दिनों के अन्दर मिल जाएगी।

Updated on:
11 Oct 2019, 4:27 PM IST
Published on: