7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mpv कारों में Maruti Ertiga का जलवा बरकरार, सितंबर में बिकीं 6 हजार से ज्यादा कारें

फैमिली कार सेगमेंट में मारुति की अर्टिगा को नंबर वन का खिताब हासिल हुआ है। लेकिन मारुति की सेल्स में जहां इजाफा हुआ है वहीं ये खबर टोयोटा की चिंता बढ़ा सकती है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 11 Oct 2019, 2:48 PM IST

ertiga_mpv_.jpg

नई दिल्ली: हमारे देश में फैमिली कारों का एक बड़ा सेगमेंट है और सेगमेंट में भी मारुति का जलवा बरकरार है। दरअसल सितंबर महीने में बिकने वाली mpv कारों की बिक्री रिपोर्ट आ चुकी है । इसके मुताबिक सितंबर के महीने में सस्ती Mpv Renault Triber को मात देते हुए मारुति अर्टिगा ने नंबर वन का खिताब अपने नाम कर लिया है।

अर्टिगा की सितंबर 2019 में 6284 यूनिट बेचीं गयी है जो कि पिछले साल सिंतबर महीने के मुकाबले 60 प्रतिशत अधिक है। वहीं कॉम्पैक्ट एमपीवी रेनॉल्ट ट्राइबर लोगों की दूसरी सबसे फेवरेट कार बनी है। रेनॉल्ट ट्राइबर ने सिंतबर महीने में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा को पीछे छोड़ते हुए 4710 यूनिट की बिक्री की है। जबकि इनोवा क्रिस्टा की सिंतबर माह में 35 प्रतिशत गिरकर 4225 यूनिट पर आ गयी है।

मात्र 10 दिन में 8000 बुकिंग के साथ Mg Hector ने फिर बनाया रिकॉर्ड

सबसे अधिक बिकने वाली एमपीवी की लिस्ट में महिन्द्रा बोलेरो चौथे स्थान पर रही जबकि इनोवा क्रिस्टा को तीसरा नंबर मिला है। वहीं मारुति सुजुकी की हाल ही में लॉन्च हुई एमपीवी एक्सएल6 इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर विराजमान है। मारुति एक्सएल6 की सिंतबर में 3840 यूनिट बेचीं गयी है। कंपनी इस नई कार को अपने नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से बेच रही है।

इस खबर से मारुति भले ही खुश हो लेकिन टोयोटा के लिए ये खबर चिंता बन सकती है क्योंकि इनोवा को एमपीवी कारों में हमेशा से पसंद किया जाता है लेकिन ट्राइबर की एंट्री से इस कार की बिक्री को तगड़ा झटका लगा है।

बिना डाउनपेमेंट के घर लाएं लाखों की Royal Enfield bullet, EMI भी बेहद कम