नई दिल्ली: बाइक राइडर्स के लिए बुलेट किसी शाही सवारी से कम नहीं मानी जाती है लेकिन इस बाइक की कीमत ज्यादा होने के कारण कई बार लोग ये बाइक ख्वाहिश होने के बावजूद नहीं खरीद पाते हैं। अगर आप भी इस त्यौहारी मौसम इस दुपहिया शाही सवारी को अपने घर लाना चाहते हैं तो आपके लिए बेहद शानदार मौका है। बिक्री बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को जोड़ने के लिए कंपनी एक ऐसा ऑफर लेकर आई है, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा। दरअसल रॉयल एनफील्ड इस फेस्टिव सीजन जीरो डाउन पेमेंट पर ये बाइक दे रहा है।