बाइक रिव्‍यूज

REVOLT बाइक के दीवाने हो रहे लोग, अक्टूबर तक की बुकिंग पूरी

REVOLT Rv300 और REVOLT Rv400 का कस्टमर्स का जबरदस्त रेस्पॉन्स लॉन्चिंग के चंद दिनों में मिलों अक्टूबर तक की बुकिंग सिर्फ दिल्ली और मुंबई में मिल रही है बाइक
2 min read
• •
Updated: 2 Sep 2019, 1:20 PM IST
revo.jpg

नई दिल्ली: REVOLT Rv300 और REVOLT Rv400 ने लॉन्च होते ही लोगों को दीवाना बना लिया है। ये बाइक्स पिछले हफ्ते ही लॉन्च हुई लेकिन 7 दिन से कम टाइम मे ही ये बाइक अक्टूबर तक के लिए बुक हो गई है। और लोग नवंबर के लिए इसकी बुकिंग स्टार्ट कर चुके हैं। फिलहाल ये बाइक सिर्फ दिल्ली और पुणे में ही बिक रही है। ये बाइक कुछ खास वजहों से लोगों के बीच पापुलर हो रही है और लोग इसे धड़ल्ले से खरीद रहे हैं। रिवोल्ट मोटर्स ने घोषणा की है कि कंपनी सितंबर व अक्टूबर के लिए बुकिंग नहीं ले रही है तथा नवंबर-दिसंबर 2019 में मिलने वाली डिलीवरी के लिए बुकिंग शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि लॉन्च होने से पहले ही ये बाइक चर्चा का विषय बन गयी थी दरअसल बात चाहे फीचर्स की हो, या कीमत या वारंटी, इस बाइक ने लगभग हर तरफ से लोगों को खुश कर दिया है।

कीमत की बात करें तो कंपनी ने आर्टफिशियल इंटेलीजेंस से लैस इन इलेक्ट्रिक बाइक्स को मंथली इंस्टॉलमेंट पर उतारा है, यानि इस बाइक को खरीदने के लिए एकमुश्त कीमत चुकानी की जरुरत नहीं पड़ेगी। यही वजह है कि यह हर वर्ग के लिए सुविधाजनक है जिस वजह से इसे अच्छी बुकिंग प्राप्त हुई है।

रिवोल्ट मोटर्स आरवी300 को सिर्फ 2999 रुपयें तथा आरवी के बेस वैरिएंट को 3499 रुपयें व प्राइम वैरिएंट को 3999 रुपये के मासिक शुल्क में उपलब्ध करा रही है।

वहीं फीचर्स की बात करें तो इन इलेक्ट्रिक बाइक्स में एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल लाइट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर आदि दिये है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस तकनीक की मदद से इनको मोबाइल एप्प से भी कनेक्ट किया जा सकता है।

माइलेज की बात करें तो ये बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 156 किमी तक चल सकती है और इसकी सबसे खास बात ये है कि इसे घर में भी आराम से चार्ज किया जा सकता है।

Updated on:
2 Sep 2019, 1:20 PM IST
Published on: