बाइक रिव्‍यूज

12 मिनट में चार्ज हो जाते हैं Rowwet के इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, और भी हैं कई खासियतें

Revolt से इंस्पायर होकर rowwet ने अब इलेक्ट्रिक बाइक्स की दुनिया में रखा कदम
2 min read
• •
Updated: 5 Nov 2019, 2:55 PM IST
rowwett.jpg
electric bike

नई दिल्ली: आजकल हर कंपनी इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर्स बना रही है खास तौर पर रिवोल्ट की बाइक्स के आने के बाद मार्केट में दुपहिया इलेक्ट्रिक बाइक्स के सेगमेंट में कई कंपनियां आ चुकी हैं। पुणे की कंपनी Rowwet electric ने पांच इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च किये हैं, जिनमें चार इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक इलेक्ट्रिक बाइक शामिल है।जनवरी 2020 से ये बाइक्स सड़कों पर उतरेंगी और इनकी कीमत 51 हजार रुपये से डेढ़ लाख रुपये तक होगी।

बैटरी- कंपनी ने अपने वाहनों में तीन प्रकार के बैटरी ऑप्शन जैसे लीथियम, लेड एसिड और पैटेंटेड ‘क्लिक’ बैटरी दी है। बैटरी के लिहाज से देखें तो कस्टमर्स के पास कई सारे ऑप्शन्स होंगे। इसके अलावा कंपनी का दावा है कि ये बैटरी महज 12 मिनट में पूरी तरह चार्ज हो जाएगी ।

ZEPOP- इस स्कूटर में बैटरी 48 वोल्ट, 24 एंपीयर और 250 वॉट की मोटर के साथ आती हैं। इस स्कूटर की अधिकतम स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है। तीनों बैटरियों की रैंज 90 किमी है।

फीचर की बात करें- इसमें ड्युअल सस्पेंशन, ट्रेंडी boot स्पेस, यूएसबी चार्जिंग, मोबाइल होल्डर, इजी बटन प्रेस फुटरेस्ट और टेललैंप का फीचर दिया गया है।

Eleq- इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 72 वोल्ट, 30 एंपीयर लीथियम बैटरी लगी है। इसमें 2,000 वॉट की मोटर लगी है, और इसकी अधिकतम स्पीड 65 किमी प्रति घंटा है। इसमें यूएसबी चार्जिंग, अलॉय व्हील्स, एलईडी जैसे फीचर मिलेंगे। वहीं 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पर यह 90 से 145 किमी की रेंज देगी। जबकि 45 किमी की स्पीड पर 80 से 120 किमी की रेंज देगी।

Trono- स्कूटर के बाद बात करते हैं इलेक्ट्रिक मोटर साइकिल की, इस बाइक में 72 वोल्ट, 40 एंपीयर की बैटरी और 3,000 वॉट की मोटर दी गई है। इसकी टॉप स्पीड 100 किमी प्रति घंटा और बाइक की रेंज 45 किमी की रफ्तार पर 100 किमी है। इसमें टेलीस्कोपिक सस्पेंशन, डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप, स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, डुअल disc ब्रेक और आरामदायक रिअर सीट मिलेगी। इसमें फ्रंट और रिअर में disc ब्रेक दिए गए हैं।

Updated on:
5 Nov 2019, 2:55 PM IST
Published on: