4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hector का जलवा बरकरार, अक्टूबर सेल्स रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Mg Hector ने बिक्री के मामले में टाटा हैरियर, महिंद्रा XUV500 और जीप कंपस को पीछे छोड़ दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 5 Nov 2019, 1:24 PM IST

mg-hector.jpg

नई दिल्ली : अक्टूबर का महीना ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए अच्छा रहा । गाड़ियों की बिक्री में बढ़ोत्तरी देखी गई, वैसे ऑटोमोबाइल कंपनियों को त्यौहारी सीजन देखते हुए इस बात की उम्मीद पहले से थी। आपको बता दें भले ही बिक्री बढ़ने की उम्मीद थी लेकिन कुछ कारों की बिक्री ने इन आंकड़ों में काफी योगदान दिया है। ऐसी ही एक कार है Mg Hector। इस गाड़ी ने बिक्री के मामले में टाटा हैरियर, महिंद्रा XUV500 और जीप कंपस को पीछे छोड़ दिया है। अक्टूबर में हेक्टर की 3,556 यूनिट्स बिकीं जबकि टाटा हैरियर, XUV 500 और जीप कंपस की बिक्री इससे काफी कम रही है। अक्टूबर 2019 में टाटा हैरियर की 1,251 यूनिट, XUV 500 की 1,378 यूनिट और जीप कंपस की 854 यूनिट ही बिकीं ।

Jawa के एनीवर्सिरी एडीशन की डिलीवरी हुई शुरू, लकी ड्रा से निकाला जाएगा नाम

बुकिंग को किया जा चुका है बंद-

आपको बता दें कि हेक्टर को इंडियन मार्केट में बेहतरीन रेस्पॉन्स मिल रहा है। एक महीने के भीतर ही हेक्टर को 28,000 बुकिंग मिली थीं। आलम ये है कि इस साल की इस कार की बुकिंग पहले ही पूरी हो चुकी है और ओवरफ्लोइंग बुकिंग के चलते कंपनी ने इसकी बुकिंग को रोक दिया गया था। सिंतबर के आखिरी हफ्ते में इसकी बुकिंग को फिर से शुरू किया गया है इसके साथ ही कंपनी ने डबल शिफ्ट में प्रोडक्शन करना शुरू कर दिया है। चलिए आपको बताते हैं इस कार के फीचर्स जो लोगों को इसका दीवाना बना रहे हैं।

फीचर्स-

एमजी हेक्टर की एक प्रमुख खासियत इसमें दिया गया 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है। एमजी की i-Smart कनेक्टेड कार टेक्नॉलॉजी से लैस और ऑन-बोर्ड सिम कार्ड की मदद से यह सिस्टम कई कनेक्टेड कार फीचर्स ऑफर करता है।

दिसंबर से शुरू होगी MG Motors की नई इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग, जानिए कीमत और फीचर्स

स्पेसीफिकेशंस-

एमजी हेक्टर पेट्रोल-डीजल दोनो ऑप्शंस में मिल रही है। पेट्रोल वेरियंट में 1.5 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो कि 141 hp का पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, डीजल वेरियंट में 2.0 लीटर, 4 सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो कि 170 hp का पावर और 350 से लैस है। पेट्रोल वेरियंट में 6 स्पीड DCT ऑटोमैटिक ऑप्शन भी है। इसके अलावा, पेट्रोल वर्जन 48 V माइल्ड-हाइब्रिड वेरियंट के साथ भी उपलब्ध है।

कीमत- हेक्टर की शुरुआती कीमत 12.48 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप-इंड वेरियंट की कीमत 17.28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।