एमजी जेडएस इलेक्ट्रिक एसयूवी को सिर्फ एक वैरिएंट विकल्प के साथ लाया जाएगा तथा सिर्फ पांच शहरों दिल्ली, बैंगलोर, मुंबई, हैदराबाद व अहमदाबाद में उपलब्ध कराया जाएगा। आपको बता दें कि फिलहाल ये कार चीन सहित कई और देशों में बिक रही है। इसीलिए कहा जा रहा है कि इस कार की कीमत भारत में 22 लाख के करीब हो सकती है। चलिए आपको बताते हैं इस कार की कुछ खास बातें-