बाइक रिव्‍यूज

स्टाइल के साथ आपके सिर को मिलेगी पूरी सेफ्टी! स्टीलबर्ड ने लॉन्च किया नया किफायती हेलमेट, कीमत महज इतनी

स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया ने अपना नया हेलमेट मॉडल, एसबीएच-40 माम्बा (SBH-40 Mamba)लॉन्च किया है, जो क्लासी एयरोनॉटिक्स सीरीज से है। इस नए हेलमेट मॉडल में कई नए सेफ्टी फीचर्स के साथ ही काफी फंकी डिजाइन भी दिया गया है।
2 min read
• •
Updated: 17 Feb 2023, 2:31 PM IST
steelbird_helmet.jpg

Steelbird Helmet: हेलमेट निर्माता कंपनी स्टीलबर्ड हाई-टेक इंडिया ने अपना नया हेलमेट मॉडल, एसबीएच-40 माम्बा (SBH-40 Mamba)लॉन्च किया है, जो क्लासी एयरोनॉटिक्स सीरीज से है। इस नए हेलमेट मॉडल में कई नए सेफ्टी फीचर्स के साथ ही काफी फंकी डिजाइन भी दिया गया है। एसबीएच-40 हेलमेट मॉडल फुल-फेस हेलमेट हैं, जो राइडर्स को सड़क पर पूरी सेफ्टी देने का वादा करता है। यह हेलमे एयरोडायनेमिक थर्माप्लास्टिक शेल्स से बना है, इसमें एक हाई-डेनसिटी ईपीएस और एक इनोवेटिव एंटी-स्क्रैच कोटिंग के साथ एक polycarbonate (पीसी) वाइज़र भी है।

एयर फ्लो वेंटिलेशन सिस्टम

नया मॉडल आराम और हाईजीन एलीमेंट्स से भरा हुआ है। इसे एयर फ्लो वेंटिलेशन सिस्टम और पूरे हेलमेट में बेहतर एयर वेंटिलेशन के लिए ईपीएस में एक एयर टनल के साथ पेश किया गया है, जो कई कई घंटों की लंबी राइड के दौरान आरामदायक सवारी सुनिश्चित करता है। स्वच्छता और आराम को ध्यान में रखते हुए, इन हेल्मेट्स में आरामदायक फिट के साथ स्टाइलिश मीडियम-एंड रिप्लेसेब्ल इंटीरियर और स्नग फिट के लिए लंबे चीक पैड के साथ हाई-एंड रिप्लेसेब्ल इंटीरियर दिया गया है। हाई-एंड इंटीरियर में हाई-फ्रीक्वेंसी टूल से बना विंड डिफ्लेक्टर भी है, जबकि मीडियम-एंड इंटीरियर में सामान्य विंड डिफ्लेक्टर है।

इसके अलावा, एक इंस्टेंट रिलीज बकल यूरोपियन स्टैंडर्ड्स को पूरा करने और एक इंस्टेंट रिलीज वाइज़र मैकेनिज्म शामिल करने से सवार के लिए ये हेल्मेट पहनना काफी आसान हो जाता है। इसके अलावा ये मॉडल दो वैरिएंट्स में आते हैं एक बिना सन-शील्ड के और दूसरा जिसमें दिन के समय की सवारी के दौरान सूरज की किरणों से बचाने के लिए एक ड्रॉप-डाउन इनर सन शील्ड है। नोज प्रोटेक्टर हेलमेट की सुरक्षा को बढ़ाता है। बेहतरीन लुक के लिए डिज़ाइन किए गए, मॉडल वाइजर के पिछले हिस्से पर डिज़ाइनर पीसी (polycarbonate) और राल लेबल भी दिए गए हैं।

कीमत और उपलब्धता

STEELBIRD SBH-40 Mamba हेलमेट तीन साइज में उपलब्ध है, जिसमें मीडियम (580 मिमी), लार्ज (600 मिमी), और एक्सएल (620 मिमी)। यह दो कीमतों पर उपलब्ध है। मीडियम-एंड इंटीरियर 1799 रुपये है जबकि हाई-एंड इंटीरियर डीकैल वर्जन सिंगल वाइजर हेलमेट की कीमत 2199 रुपये से शुरू होते हैं। ये सभी ऑन लाइन और ऑफ लाइन शॉप्स पर उपलब्ध हैं।

Published on: