26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केवल 6,799 में लॉन्च हुआ Tecno का नया स्मार्टफोन, 6GB रैम के साथ मिलेगी 5000 mAh की बैटरी

Tecno ने भारत में अपना नया और सस्ता फोन Tecno Pop 7 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत और इसमें मिलने वाले फीचर्स इसे खास बनाते हैं। इस फोन की शुरूआती कीमत 7 हजार रुपए से भी कम है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bani Kalra

•

Updated: 17 Feb 2023, 12:55 PM IST

tecno_pop_7_pro.jpg

Tecno Pop 7 Pro

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Tecno ने भारत में अपना नया और सस्ता फोन Tecno Pop 7 Pro को लॉन्च कर दिया है। इस फोन की कीमत और इसमें मिलने वाले फीचर्स इसे खास बनाते हैं। इस फोन की शुरूआती कीमत 7 हजार रुपए से भी कम है। इस फोन को दो वेरिएंट में लाया गया है। डेली यूज़ के हिसाब से यह एक अच्छा डिवाइस साबित हो सकता है। इस फोन में बड़े डिस्प्ले से लेकर हैवी बैटरी तक को जगह मिली है। इस फोन का मुकाबला realme, redmi, moto, infinix और nokia जैसे ब्रांड्स से होगा। आइये जानते हैं इस फोन के फीचर्स...

Tecno Pop 7 Pro की कीमत

Tecno Pop 7 Pro के 4GB RAM +64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6799 है जबकि इसके 6GB RAM+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 7,299 है। फोन को 22 फरवरी के अमेजन इंडिया से खरीदा जा सकेगा। इस फोन को दो कलर एंडलेस ब्लैक और ब्लू में पेश किया गया है। यह भी पढ़ें: अपनी कार में रखें 150W का ये छोटा सा डिवाइस, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप को करेगा तेजी से चार्ज


Tecno Pop 7 Pro के फीचर्स

इस नए फोन में 6.56 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिजॉल्यूशन 1612X720 पिक्सल है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो A22 प्रोसेसर मिलता है। फोन एंड्रॉयड 12 आधारित HiOS 11.0 के साथ आता है। स्टोरेज को माइक्रो एसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोन में 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है, जो 10 वाट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल सिम सपोर्ट, 4G कनेक्टिविटी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.0 जैसे फीचर्स दिए गये हैं।

Tecno Pop 7 Pro का कैमरा

फोटो औ वीडियो के लिए इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी कैमरा AI है। यहां डुअल एलईडी फ्लैश लाइट की भी सुविधा मिलती है। फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। रियर कैमरे के साथ डुअल एलईडी फ्लैश लाइट का सपोर्ट दिया गया है।