11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Xiaomi 17 Series India Launch: 89,999 रुपये से शुरू, क्या इस कीमत पर iPhone और Samsung को टक्कर दे पाएगा?

Xiaomi 17 Series India Launch: 89,999 रुपये से शुरू कीमत में लॉन्च हुए Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra, जानें फीचर्स, कैमरा, स्पेसिफिकेशन और सेल डेट।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

Mar 11, 2026

Xiaomi 17 Series India Launch

Xiaomi 17 Series India Launch (Image: Xiaomi)

Xiaomi 17 Series India Launch: शाओमी ने अपनी नई फ्लैगशिप Xiaomi 17 सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस सीरीज में Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra स्मार्टफोन शामिल हैं। कंपनी ने इन्हें प्रीमियम सेगमेंट में उतारा है और इनकी शुरुआती कीमत 89,999 रुपये रखी गई है।

नए स्मार्टफोन्स में दमदार प्रोसेसर, हाई-एंड कैमरा और शानदार डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। हालांकि इस कीमत पर इनका मुकाबला Apple iPhone और Samsung Galaxy S सीरीज के फोन से माना जा रहा है। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या Xiaomi के ये नए फ्लैगशिप फोन इस सेगमेंट में ग्राहकों को आकर्षित कर पाएंगे।

Xiaomi 17 Series Price in India | कीमत और ऑफर

भारत में Xiaomi 17 की शुरुआती कीमत 89,999 रुपये रखी गई है। कंपनी अर्ली बर्ड ऑफर के तहत 512GB वेरिएंट को भी 256GB की कीमत यानी 89,999 रुपये में उपलब्ध करा रही है।

वहीं Xiaomi 17 Ultra की कीमत 1,29,999 रुपये है।

ऑफर्स की बात करें तो SBI क्रेडिट कार्ड पर 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट, Spotify का 4 महीने का प्रीमियम प्लान, Google AI Pro का 3 महीने का सब्सक्रिप्शन और तीन महीने के लिए YouTube Premium दिया जा रहा है।

इन स्मार्टफोन्स की बिक्री 18 मार्च से Amazon, Mi.com और Xiaomi के रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। कंपनी ने फोन के साथ फोटोग्राफी किट भी पेश की है, जिसकी कीमत 19,999 रुपये है।

Xiaomi 17 Specifications | फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 17 में प्रीमियम हार्डवेयर और कैमरा सेटअप दिया गया है।

फीचरस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.3 इंच क्रिस्टलरेस OLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
पीक ब्राइटनेस3500 निट्स
HDR सपोर्टHDR10+ और Dolby Vision
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5
रैम12GB
स्टोरेज256GB / 512GB
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 आधारित HyperOS 3
मेन कैमरा50MP
टेलीफोटो कैमरा50MP
अल्ट्रावाइड कैमरा50MP
फ्रंट कैमरा50MP
बैटरी6330mAh
चार्जिंग100W फास्ट चार्जिंग
वजन191 ग्राम

Xiaomi 17 Ultra Specifications | फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi 17 Ultra को कंपनी ने और भी पावरफुल कैमरा और बड़े डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया है।

फीचरस्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले6.9 इंच Hyper RGB OLED डिस्प्ले
रिफ्रेश रेट120Hz
पीक ब्राइटनेस3500 निट्स
HDR सपोर्टHDR10+ और Dolby Vision
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5
रैम16GB
स्टोरेज512GB
ऑपरेटिंग सिस्टमAndroid 16 आधारित HyperOS 3
मेन कैमरा50MP
टेलीफोटो कैमरा200MP
अल्ट्रावाइड कैमरा50MP
फ्रंट कैमरा50MP
बैटरी6000mAh
चार्जिंग90W फास्ट चार्जिंग
वजन219 ग्राम

Xiaomi 17 vs Xiaomi 17 Ultra | क्या है मुख्य अंतर

दोनों फोन में प्रोसेसर और परफॉर्मेंस लगभग एक जैसी है, लेकिन कुछ अहम फर्क भी हैं।

फीचरXiaomi 17Xiaomi 17 Ultra
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5Snapdragon 8 Elite Gen 5
डिस्प्ले6.3 इंच OLED डिस्प्ले6.9 इंच Hyper RGB OLED डिस्प्ले
कैमरा50MP टेलीफोटो कैमरा200MP टेलीफोटो कैमरा
रैम12GB16GB
बैटरी6330mAh6000mAh

यानी Ultra मॉडल खास तौर पर फोटोग्राफी और बड़े डिस्प्ले पसंद करने वाले यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।

क्या खरीदना चाहिए Xiaomi 17 Series?

Xiaomi 17 सीरीज में कंपनी ने फ्लैगशिप प्रोसेसर, हाई ब्राइटनेस डिस्प्ले और दमदार कैमरा जैसे फीचर्स दिए हैं। टेक्नोलॉजी के लिहाज से ये स्मार्टफोन काफी मजबूत नजर आते हैं।

हालांकि कीमत के मामले में यह सीरीज Apple iPhone और Samsung Galaxy S सीरीज के फोन से टक्कर लेती है। ऐसे में कई यूजर्स के लिए ब्रांड वैल्यू भी एक अहम फैक्टर हो सकता है।

अगर आप बेहतरीन कैमरा, हाई-एंड परफॉर्मेंस और प्रीमियम डिस्प्ले वाला एंड्रॉयड फ्लैगशिप फोन चाहते हैं, तो Xiaomi 17 और Xiaomi 17 Ultra अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।