
Best Smartphone Under 30000| Image Source: MI India
Best Smartphone Under 30000: फोन खरीदते समय लोग सिर्फ ब्रांड नहीं बल्कि कैमरा, बैटरी, प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग के बेहतर से बेहतर फीचर्स चाहते हैं। खासकर 30 हजार रुपये के सेगमेंट में यूजर्स ऐसे फोन चाहते हैं जो परफॉर्मेंस और फीचर्स दोनों में दमदार हों। अगर आपका बजट भी 30,000 रुपये है, तो बाजार में आपके पास कई ऐसे स्मार्टफोन के विकल्प मौजूद हैं जो कीमत के हिसाब से काफी अच्छे फीचर्स देते हैं। इन फोन में बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और दमदार कैमरे जैसे फीचर्स मिलते हैं, जो इस प्राइस रेंज में इन्हें वैल्यू फॉर मनी बनाते हैं।
मोटोरोला का यह फोन लगभग 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ मिलता है। इस फोन में MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर आता है। साथ ही 50MP ट्रिपल रियर कैमरा का सेटअप भी देखने को मिलता है। इस फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। जो लम्बे फोन यूज के लिए बेहतर मानी जाती है। फोन में 6.7 इंच का सुपर HD प्लस डिस्प्ले भी दिया गया है।
यह फोन मार्किट में लगभग 28,880 रुपये की शुरुआती कीमत में मिल जाता है। इसमें 200MP का बड़ा रियर कैमरा मिलता है। इसके अलावा फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर भी आता है। इस फोन में 6580mAh बैटरी और 6.83 इंच का बड़ा डिस्प्ले दिया गया है।
Realme का यह स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 8400 Max प्रोसेसर के साथ आता है। यह प्रोसेसर गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए अच्छा माना जाता है। फोन की बड़ी हाईलाइट इसकी बैटरी है जो 7000mAh की है। इस बड़ी बैटरी के लिए 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे यह जल्दी चार्ज हो जाता है। इसके अलावा इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
अगर आप भी परफॉर्मेंस पर फोकस करने वाला फोन देख रहे हैं, तो यह स्मार्टफोन एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इस फोन की कीमत लगभग 26,998 रुपये से शुरू होती है। iQOO के इस फोन में Snapdragon 8s Gen 3 प्रोसेसर देखने को मिलता है। इसमें 6400mAh बैटरी, 50MP डुअल कैमरा और 32MP फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। गेमिंग के लिए यह प्रोसेसर काफी पावरफुल माना जाता है।
जिसको लम्बे समय तक फोन इस्तेमाल करने के लिए बड़ी बैटरी चाहिए उसके लिए ये फोन एक अच्छा ऑप्शन बन सकता है। यह फोन 10001mAh की बड़ी बैटरी के साथ आता है। इसकी शुरुआती कीमत करीब 27,999 रुपये है। इस फोन में MediaTek Dimensity 7400 Ultra प्रोसेसर देखने को मिलता है। Realme इसमें 50MP डुअल कैमरा भी देता है
Published on:
09 Mar 2026 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allटेक्नोलॉजी
ट्रेंडिंग
