24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक क्लिक और साइबर अपराधी ढेर, राजसमन्द की वेबसाइट पर लॉन्च हुआ ‘डिजिटल प्रहरी’ का नया सुरक्षा कवच

आज के इस डिजिटल दौर में जहां एक तरफ तकनीक ने हमारी जिंदगी बेहद आसान कर दी है, वहीं दूसरी तरफ साइबर अपराधियों के जाल भी तेजी से फैल रहे हैं। ऐसे में आमजन को इन डिजिटल खतरों से बचाने और राजसमन्द को एक सुरक्षित डिजिटल जिला बनाने के लिए एक बेहद सराहनीय कदम उठाया गया है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

राजसमंद

•

image

Madhu Sudhan Sharma

•

Updated: 24 Oct 2026, 5:48 PM IST

digital sentinel

digital sentinel

राजसमंद. आज के इस डिजिटल दौर में जहां एक तरफ तकनीक ने हमारी जिंदगी बेहद आसान कर दी है, वहीं दूसरी तरफ साइबर अपराधियों के जाल भी तेजी से फैल रहे हैं। ऐसे में आमजन को इन डिजिटल खतरों से बचाने और राजसमन्द को एक सुरक्षित डिजिटल जिला बनाने के लिए एक बेहद सराहनीय कदम उठाया गया है। माननीय जिला कलक्टर श्री अरूण कुमार हसीजा एवं जिला पुलिस अधीक्षक हेमन्त कलाल के मार्गदर्शन में, राजसमन्द पुलिस और करियर संस्थान की संयुक्त जनहितकारी पहल ‘डिजिटल प्रहरी’ ई-मैगज़ीन अब राजसमन्द जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर पूरी तरह उपलब्ध हो चुकी है!

क्या है इस ई-मैगज़ीन का मकसद?

इस शानदार पहल का मुख्य उद्देश्य पूरे जिले को साइबर डिजिटल साक्षर बनाना, लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को बढ़ावा देना है। साइबर पुलिस थाने के प्रोग्रामर खैरूल वसीम ने जानकारी दी कि इस ई-मैगज़ीन के माध्यम से आम जनता को बेहद सरल और आसान भाषा में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी जा रही हैं, जैसे:

साइबर अपराधों की पहचान कैसे करें

  • ऑनलाइन धोखाधड़ी से अपना बचाव कैसे करें?सोशल मीडिया का सुरक्षित इस्तेमाल (सोशल मीडिया सुरक्षा)
  • साइबर हाइजीन और डिजिटल जागरूकतासाइबर अपराध होने पर उसकी सही रिपोर्टिंग कैसे करें?

अब हर नागरिक बनेगा ‘डिजिटल प्रहरी’

यह ई-मैगज़ीन सिर्फ पढ़ने के लिए नहीं, बल्कि एक जन-अभियान है। विद्यार्थी, युवा, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और जिले का हर आम नागरिक इसके सभी अंकों को आसानी से डाउनलोड कर सकता है।

बड़ी खबरें

View All

राजसमंद

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग