26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपनी कार में रखें 150W का ये छोटा सा डिवाइस, स्मार्टफोन से लेकर लैपटॉप को करेगा तेजी से चार्ज

Lapcare 150W पोर्टेबल स्मार्ट कार चार्जर को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे अपनी कार में आसानी से फिट कर सकते हैं। यह हाई क्वालिटी मटिरियल से बना है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bani Kalra

•

Updated: 16 Feb 2023, 9:10 PM IST

car_charger_new.jpg

Lapcare Car Charger : जो लोग कार से ज्यादा ट्रैवल करते हैं,और सफर के दौरान फोन या लैपटॉप में बिजी रहते हैं उनको अक्सर चार्जिंग की दिक्कत आती है। अब मोबाइल फोन तो आसानी से चार्ज हो जाते है लेकिन लैपटॉप को चार्ज करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, क्योंकि चार्जर का शोकेट 2/3 पिन वाला होता है, जिसे आप कार में लगे स्टैण्डर्ड चार्जर से चार्ज ही नहीं करते। लेकिन आपकी समस्या का समाधान हमारे पास है जिसे हम आपके लिए लेकर आये हैं।

Lapcare का 150W पोर्टेबल स्मार्ट कार चार्जर आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह ड्युअल USB पोर्ट के साथ आता है। इसकी कीमत 2099 रुपये है और आप इसे कंपनी की वेबसाइट के अलावा अमेजन से भी खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं इसके फीचर्स और परफॉरमेंस के बारे में।

डिजाइन और फीचर्स

पहले ही नजर में ये आपको काफी हद तक इम्प्रेस कर सकता है। इसका डिजाइन कप जैसा है इसलिए आप कप होल्डर वाली जगह पर आसानी से फिट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें AC आउटपुट, USB पोर्ट,सिगरेट लाइटर सॉकेट,यूनिवर्सल सॉकेट दिए गये हैं इसके अलावा इसमें कूलिंग फेन मिलता है।

चार्जिंग है बेहद फास्ट

Lapcare 150W पोर्टेबल स्मार्ट कार चार्जर को आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। आप इसे अपनी कार में आसानी से फिट कर सकते हैं। यह हाई क्वालिटी मटिरियल से बना है। इसमें लगी वायर काफी मजबूत है। इसके आप अपने साथ लेकर भी जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Airtel लाया 149 रुपये का जबरदस्त प्लान, फ्री मिलेंगे OTT बेनेफिट्स

पूरी सेफ्टी का भरोसा

यह शोर्ट-सर्किट प्रोटेक्शन, ऑटो ओवरलोड प्रोटेक्शन और ओवरहीटिंग प्रोटेक्शन के साथ आता है। आप इसकी मदद से कैमरा, मोबाइल, लैपटॉप, i-पैड और पोर्टेबल स्पीकर चार्ज कर सकते हैं। लंबे सफर के लिए यह एक बेस्ट चार्जर के रूप में काम आ सकता है।