बाइक रिव्‍यूज

TVS Jupiter ZX Variant भारत में लॉन्च, जानें इस बार क्या होगा खास

tvs Jupiter ZX Variant भारत में लॉन्च 15 फीसदी ज्यादा मिलेगा माइलेज
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Aug 2020, 1:11 PM IST
tvs jupitar scooter
tvs jupitar scooter

नई दिल्ली : TVS Motors ने अपनी पॉपुलर स्कूटर Jupiter का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च किया है। फ्रंट disc के साथ लॉन्च हुए इस स्कूटर को 69,052 रूपए की कीमत पर लॉन्च किया गया है। फीचर्स की बात करें तो ये स्कूटर नए इलेक्ट्रिक स्टार्ट ‘i-TOUCHstart’ सिस्टम के साथ लाया गया है, यह एक तुरंत व साइलेंट स्टार्ट तकनीक है। इस वेरिएंट की कीमत मौजूदा वेरिएंट से 3,950 रूपए ज्यादा है।

क्या है अलग- इस स्कूटर में सबसे बड़ा बदलाव इसके Disc ब्रेक के रूप में किया गया है। इसके अलावा इसमें i-TOUCHstart तकनीक स्टार्ट तकनीकि की वजह से स्टार्ट करते समय होने वाले शोर भी बेहद कम है।

एक कीहोल से होंगे सारे काम- अब आल-इन-लॉक मेकेनिज्म के साथ उपलब्ध है, इसमें इग्निशन, स्टीयरिंग लॉक, सीट लॉक व फ्यूल टैंक कैप ओपनर शामिल है। इसका मतलब है कि अब एक ही keyhole सेसभी काम किये जा सकते हैं। जो बेहद ही सहायक फीचर साबित होंगे।

15 फीसदी ज्यादा माइलेज- Jupiter में BS6 कम्प्लायंट 110 सीसी का इंजन मिलता है, जिसमें ईकोथ्रस्ट फ्यूल इंजेक्शन (ईटी-फाई) तकनीक और एक इंटीग्रेटेड स्टार्टर जनरेटर प्रणाली दी गई है। इन फीचर के माध्यम से यह स्कूटर 15% बेहतर माइलेज प्रदान करने में मदद करता है।

कलर ऑप्शन- मैट स्टारलाइट ब्लू, स्टारलाइट ब्लू तथा रॉयल वाइन जैसे कलर्स के साथ 3 कलर्स में मिलेगा ये स्कूटर ।

Published on: