28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन फीचर्स की वजह से लोग कर रहे हैं Toyota Urban Cruiser का इंतजार, 11000 रुपए से शुरू हो सकती है बुकिंग

Toyota Urban Cruiser का काउंटडाउन शुरू कल हो रही है लॉन्च मारुति-टोयोटा पार्टनरशिप की दूसरी कार टोयोटा अर्बन क्रूजर ( Toyota Urban Cruiser ) मारुति विटारा ब्रेजा ( Maruti Vitara Brezza ) का ही रीबैज मॉडल है , लेकिन फीचर्स और स्पेसीफिकेशन हैं बेहद अलग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 21 Aug 2020, 4:03 PM IST

Toyota Urban Cruiser

Toyota Urban Cruiser

नई दिल्ली: कल यानि 22 अगस्त को Toyota Kirloskar Motor अपनी शानदार SUV Toyota Urban Cruiser को लॉन्च कर रही है। इस SUV का इंतजार कार लवर्स को बड़ी बेसब्री से था। लॉन्चिंग के बाद यानि 22 अगस्त से ही इस कार की बुकिंग शुरू की जाएगी । खबर है कि कार की बुकिंग 11000 रूपए की टोकन मनी देकर की जा सकती है।

आपको मालूम हो कि हाल ही में अर्बन क्रूजर के लिए Toyota ने 'Respect' नाम का लॉन्चिंग कैम्पेन शुरू किया था। अब जबकि इस कार की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है तो ऐसे में जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर लोगों को इस कार में इतनी दिलचस्पी क्यों हैं। अगर आप भी जानना चाहते है कि इस कार में क्या खास बातें हैं जो इसे बाकी कारों से अलग बना रही है तो पढ़े ये आर्टिकल क्योंकि आज हम आपको इस कार की ऐसी ही कुछ खासियतों को बताएंगे।

सबसे पहले तो आपको बता दें कि टोयोटा अर्बन क्रूजर ( Toyota Urban Cruiser ) मारुति विटारा ब्रेजा ( Maruti Vitara Brezza ) का ही रीबैज मॉडल है,लेकिन युवाओं को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसकी स्टाइलिंग से लेकर फीचर्स में जबरदस्त बदलाव किया है। कंपनी ने इसे ज्यादा से ज्यादा स्पोर्टी लुक देने की कोशिश की है। चलिए हम आपको इसके फीचर्स के बारे में विस्तार से बताते हैं ।

27 अगस्त को तहलका मचाने आ रही है Honda CB Hornet 200R, कीमत का नहीं हुआ खुलासा

फीचर्स की बात करें तो Toyota Urban Cruiser में रीडिजाइन की गई ग्रिल, नया बंपर, हेडलाइट्स और टेल लाइट्स होने की बात कही जा रही है लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि यही सारी चीजें इसे Brezza से अलग बनाएंगी क्योंकि इनका डिजाइन अलग होगा।

इंजन और पॉवर- टोयोटा अर्बन क्रूजर ( Toyota Urban Cruiser ) में 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन देने की उम्मीद है, जो 105PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस होगा। इस कार में माइल्ड तकनीक भी दी जाएगी जिससे ये अच्छा-खासा माइलेज भी जेनरेट करेगी।

अर्बन क्रूजर में मैनुअल और ऑटो ट्रांसमिशन दोनों का ऑप्शन मिलेगा। ऑटोमैटिक वेरिएंट में ली-आयन बैटरी मिलेगी जिसमें टॉर्क असिस्ट, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग और आइडल स्टार्ट / स्टॉप जैसे फीचर्स की सुविधा मिल पाएगी।

इतना सब जानने के बाद आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस कार की कीमत कितनी होगी तो आपको बता दें कि इस कार की कीमत 8 लाख से शुरू हो सकती है यानि आपके बजट में ये आसानी से फिट हो सकती है।