बाइक रिव्‍यूज

फुल-फेस हेलमेट खरीदने की सलाह क्यों देते हैं लोग, कारण जानकर आप भी यही खरीदेंगे

लोग फुलफेस हेलमेट खरीदने की सलाह देते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है। क्यों फुल-फेस हेलमेट हाफ-फेस हेलमेट से बेहतर होता है । इसे समझने के लिए हमें पहले समझना होगा कि
2 min read
• •
Updated: 19 Feb 2020, 12:43 PM IST
half vs full helmet
half vs full helmet

नई दिल्ली: बाइक और स्कूटर चलाने वाले हर इंसान के लिए हेलमेट पहनना जरूरी होता है लेकिन आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग जहां मुंह को पूरी तरह से कवर करने वाला हेलमेट पहनते हैं वहीं कुछ लोग सिर्फ आधा कवर करने वाला हेलमेट पहनते हैं। वैसे चालान से तो दोनो ही हेलमेट बचा लेते हैं लेकिन बात जब आपकी सुरक्षा की हो तो दोनों एक सा काम नहीं करते हैं।

आपने भी अक्सर देखा होगा कि लोग फुलफेस हेलमेट खरीदने की सलाह देते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है। क्यों फुल-फेस हेलमेट हाफ-फेस हेलमेट से बेहतर होता है । इसे समझने के लिए हमें पहले समझना होगा कि किसी दुर्घटना के दौरान हेलमेट का कौन सा हिस्सा सबसे ज्यादा सुरक्षा प्रदान करता है। लेकिन उससे भी पहले आपको बता दें कि फुल-फेस हेलमेट का इस्तेमाल ज्यादातर स्पोर्ट बाइक पर ही किया जाता है, वहीं हाफ-फेस हेलमेट की बात करें तो इस हेलमेट को ज्यादातर क्रूजर बाइक चलाने वाले राइडर ही इस्तेमाल करते है।

अमूमन देखा जाता है कि दुर्घटना के दौरान हेलमेट पर सबसे ज्यादा इम्पैक्ट चेहरे के दाएं और बाएं हिस्से में होता है। यानि कभी भी एक्सीडेंट के दौरान चेहरे के साइड्स को कवर करने वाला भाग को ज्यादा नुकसान होता है। इसीलिए माना जाता है कि फुल-फेस हेलमेट ज्यादा कारगर होते हैं।

इसके अलावा हाफ-फेस हेलमेट चिन एरिया को कवर नहीं करते हैं और एक्सीडेंट में इस हिस्से पर भी भारी चोट आती है । इसीलिए लोग फुल-फेस हेलमेट लगाना पसंद करते हैं।

Updated on:
19 Feb 2020, 12:43 PM IST
Published on: