
Hyundai grand i10
नई दिल्ली: अप्रैल 2020 से bs6 नॉर्म्स लागू हो जाएंगे और सभी कंपनियां इसी को ध्यान में रखते हुए अपनी कार और बाइक्स को अपग्रेड कर रही हैं। इसी कड़ी में अब मार्केट में bs6 इंजन से लैस Hyundai Grand i10 की एंट्री हुई है। इस कार को कंपनी ने 6.03 लाख रुपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया है। अभी हाल ही में कंपनी ने इस कार की बुकिंग स्टार्ट की है। चलिए अब आपको बताते हैं कि इस कार के फीचर्स और स्पेसीफिकेशन
पॉवर और इंजन – Hyundai Grand i10 को 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन और सीएनजी इंजन में लॉन्च किया गया है। इस कार का पेट्रोल इंजन 81 Bhp की पॉवर और 114 Nm का टॉर्क जनरेट करता है । ट्रांसमिशन के लिए इस कार में 5 स्पीड का गियरबॉक्स दिया गया है।
CNG ऑप्शन में भी मिलेगी ये कार- कंपनी ने इस कार के सीएनजी ऑप्शन को मैग्ना, स्पोर्ट्स और मैग्ना सीएनजी वेरिएंट सीएनजी में उपलब्ध होगा ।
वेरिएंट के अनुसार कीमत-
| वेरिएंट | कीमत |
| Grand i10 Magna (Solid) | Rs 6.03 lakh |
| Grand i10 Magna (Metallic) | Rs 6.07 lakhs |
| Grand i10 Sportz(Solid) | Rs 6.55 lakhs |
| Grand i10 Sportz (Metallic) | Rs 6.59 lakhs |
| Grand i10 Magna CNG (Solid) | Rs 6.35 lakhs |
| Grand i10 Magna CNG (Metallic) | Rs 6.39 lakhs |
आपको बता दें कि कंपनी ने इस कार के डीजल इंजन को पिछले साल ही बंद करने का फैसला लिया है इसीलिए इस कार को डीजल वेरिएंट में नहीं लॉन्च किया गया है। हुंडई, मारुति सुजुकी, होंडा और कई कपनियां छोटे डीजल इंजन मॉडल को बीएस6 इंजन में अपग्रेड नहीं कर रही हैं।
हुंडई आई 10 के बाद उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही वेन्यू ( Hyundai Venue ) और Elite i20 की कीमतों का खुलासा कर सकती है।
Updated on:
19 Feb 2020, 11:30 AM IST
Published on:
19 Feb 2020, 11:29 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.