4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जल्द लॉन्च हो सकती है माइक्रो एसयूवी Tata Hbx, 97 फीसदी प्रोडक्शन कंप्लीट

tata Hbx को टाटा मोटर्स ने ALFA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है । वहीं डिजाइन की बात करें तो ये कार ‘इम्पैक्ट 2.0' डिजाइन के आधार पर बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 18 Feb 2020, 5:30 PM IST

tata hbx

नई दिल्ली: Tata Motors ने ऑटो एक्सपो में अपनी एक से बढ़कर एक कारों को पेश किया । जहां कुछ कारों को कॉंसेप्ट मॉडल के तौर पर प्रस्तुत किया तो कुछ कारों को इलेक्ट्रिक अवतार में। खैर Tata Altroz ev, Tata Gravitas, Harrier और सिएरा जैसी कारों के बारे में काफी चर्चा हुई । अब इन सभी कारों में से एक tata Hbx जिसका पिछले साल हुए जेनेवा मोटर शो के वक्त से इंतजार किया जा रहा है उस कार के बारे में नई जानकारी सामने आई है ।

Bill Gates ने खरीदी करोड़ों की इलेक्ट्रिक कार, फिर भी हैं परेशान

टाटा मोटर्स के वाइस प्रेसीडेंट, ग्लोबल डिजाइन, प्रताप बोस ने यह दावा किया है कि कॉन्सेप्ट एचबीएक्स लगभग 97 प्रतिशत प्रोडक्शन के लिए तैयार है। इस कार का सीधा मुकाबला बाजार में मौजूद क्रॉस-हैचबैक कार मारुति इग्निस और महिंद्रा केयूवी100 से होगा। वहीं कंपनी अपने पोर्टफोलियो में इस कार को अल्ट्रोज और नेक्सन के नीचे रख सकती है।

इन खासियतों की वजह से है चर्चा में-

tata Hbx को टाटा मोटर्स ने ALFA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है । वहीं डिजाइन की बात करें तो ये कार ‘इम्पैक्ट 2.0' डिजाइन के आधार पर बनाया है। ये वहीं प्लेटफार्म है जिस पर कंपनी ने अपनी अल्ट्रोज कार का निर्माण किया। फ्रंट से देखने पर ये कार बहुत हद तक हैरियर की याद दिलाती है इतना ही नहीं कार के पिछले भाग के कई हिस्सों को भी हैरियर से ही लिया गया है।

पहले से धाकड़ है नेक्स्ट जनरेशन Hyundai i20, देखें तस्वीरें

इंजन और पॉवर- इंजन की बात करें तो इस कार में अल्ट्रोज का ही 1.2-लीटर 3 सिलेंडर पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया जा सकता है। टाटा अल्ट्रोज का इंजन 83 बीएचपी का पॉवर और 115 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीज मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का इस्तेमाल किया जाता है।