बाइक रिव्‍यूज

देखिए दुनिया की सबसे तेज Bike से, फीचर्स ऐसे कि कारों में भी नहीं देखे होंगे

Suzuki Hayabusa में 1,340 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 197 बीएचपी की पावर और 155 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।
2 min read
• •
Updated: 3 Aug 2018, 3:10 PM IST
Suzuki Hayabusa
ये है दुनिया की सबसे तेज Bike, जानें कैसी है टेक्नोलॉजी जो इसे बनाती है खास

अगर दुनिया की सबसे तेज और स्टाइलिश बाइक की बात होगी तो उसमें सबसे पहला नाम सुजुकी हायाबुसा (Suzuki Hayabusa) का लिया जाएगा। जी हां सुजुकी हायाबूसा दुनिया की सबसे तेज बाइक है और दमदार फीचर्स ऐसे हैं कि किसी कार को भी पीछे छोड़ दे। आइए जानते हैं कैसे हैं इस बाइक के फीचर्स जो इसे सबसे आगे रखते हैं।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो Suzuki Hayabusa में 1,340 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 197 बीएचपी की पावर और 155 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी से लैस ये बाइक काफी ज्यादा दमदार है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये बाइक 399 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये बाइक सिर्फ 2.76 सेकंड में 0 से 60 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है।

इलेक्ट्रॉनिक इग्निशन टेक्नोलॉजी, 17 इंच का फ्रंट व्हील, एलॉय व्हील, ट्यूबलैस टायर, इंवर्टिड टेलेस्कॉपिक सस्पेंशन, रियर में लिंकी टाइप सस्पेंशन, बोर 81 मिमी और स्ट्रोक 65 मिमी दिया गया है। 6 स्पीड मैनुअल गियर वाली ये बाइक लिक्विड कूल्ड टेक्नोलॉजी से लैस है। इस बाइक में मल्टीपल टाइप क्लच और चेन ड्राइव दी गई है। इस बाइक में 21 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है, जिसमें 5.5 लीटर की रिजर्व फ्यूल रखने की कैपेसिटी है। माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर में 11 किमी का माइलेज देती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस बाइक में एनालॉग स्पीडोमीटर, फ्यूल गैज, टेकोमीटर, स्टेंड अलार्म, डिजिटल फ्यूल गैज, इलेक्ट्रिक स्टार्ट, शिफ्ट लाइट, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस बाइक में फ्रंट पावर ब्रेक और रियर पावर ब्रेक, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो सुजुकी हायाबुसा की एक्स शोरूम कीमत लगभग 14.4 लाख रुपये है।

Updated on:
3 Aug 2018, 3:10 PM IST
Published on: