इन दोनों स्कूटर्स को एक ही प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है, फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और रियर में सिंगल स्प्रिंग टाइप सस्पेंशन है। फ्रंट व्हील में पावर ब्रेक, रियर व्हील में ड्रम ब्रेक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, थ्री राइडिंग मोड्स, पैनल गार्ड्स, सेफ्टी पार्किंग ब्रेक, मोबाइल फोन चार्जर स्लॉट, टॉप बॉक्स और एलईडी इंडिकेटर्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। फिलहाल अवान मोटर्स पुणे में काम कर रही है, लेकिन इस साल के आखिर तक देश के बहुत से हिस्सों तक कंपनी का विस्तार हो जाएगा।