
बिलासपुर. जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ चुनाव के अंतिम दौर में भाजपा को सपोर्ट करने के बाद बूथ में कार्यकर्ताओं को एलर्ट कर दिया था। जिसका कितना असर किस गांव में रहा कौन सा समीकरण काम किया इन सबकी जानकारी भोज के दौरान लिया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा, न्याय यात्रा और जोगी परिवार के साथ हुए अन्याय का अंडर करंट होने की बात कही गई। मरवाही के जनता किसके साथ, जकांछ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी व विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह जायजा लेते रहे।
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने मरवाही विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों को भोज पर आमंत्रित किया था। भोज के दौरान मरवाही विधानसभा उपचुनाव का मुद्दा छाया रहा। जकांछ के दिग्गजों ने एक छोर से दूसरे छोर तक के गांवों की जानकारी जुटाई। किस गांव में कौन सा समीकरण काम किया। गांव का प्रमुख किस राजनीतिक दल के नेता से प्रभावित रहा। जैसे अहम सवालों के बीच जनमत का रुझान जानने की कोशिश करते रहे।
जानकारी के अनुसार गौरेला स्थित जोगी आवास में जकांछ की राजनीति गरमाई रही। प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने पार्टी के चुनिंदा पदाधिकारियों व मैदानी कार्यकर्ताओं को भोज पर आमंत्रित किया था। जिसमें लगभग 150 कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की जोगी निवास में मौजूद रहे। भोज से पहले उपचुनाव को लेकर चर्चा हुई। चुनावी माहौल से लेकर मतदान के दिन बने राजनीतिक माहौल को लेकर जकांछ विधायक दल के नेता व लोरमी विधानसभा क्षेत्र के विधायक धर्मजीत सिंह ने गंभीरता के साथ सवाल करना शुरू किया।
मरवाही विधानसभा क्षेत्र को संगठन के नजरिए से जकांछ ने चार भागों में बांट दिया है। प्रत्येक क्षेत्र के प्रभारियों से पोलिंग बूथवार जानकारी लेनी शुरू की। प्रचार के दौरा मतदाताओं का रुख कैसे रहा। किस दल के नेताओं से प्रभावित नजर आए। प्रचारकों के जाने के बाद ग्रामीणों की क्या प्रतिक्रिया रही। किस अंदाज में वे अपनी बात रखते रहे।
मतदान के दिन मतदाताओं का रुख कैसे रहा। गांव के सरपंच व मुखिया की भूमिका कैसे रही। इन सवालों के जवाब के बीच जकांछ के दिग्गज अपनी मतलब की बात निकालते रहे। जकांछ के एक पदाधिकारी की मानें तो जैसे-जैसे पदाधिकारी सवालों का जवाब दे रहे थे जकांछ के दिग्गजों के चेहरे का भाव भी उसी अंदाज में बदल रहा था। वे खुश नजर आ रहे थे।
न्याय यात्रा का होगा असर
जोगी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस बार पर बार बार जोर देते रहे कि कोटा विधायक डा.रेणु जोगी के न्याय यात्रा का व्यापक असर दिखाई देगा। ईवीएम के जरिए मतदाताओं ने हमारे साथ न्याय किया है। मैदानी कार्यकर्ताओं ने परंपरागत वोट को भाजपा में बदलने की बात भी कही। जकांछ के नेताओं को भरोसा दिलाया कि सब-कुछ ठीक रहेगा। मरवाही से न्याय मिलकर रहेगा। जोगी परिवार के साथ हुए अन्याय का जनता बदला लेगी।