
बिलासपुर. Love Affair News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक ऐसी सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। दरअसल, प्रेम-प्रसंग के चलते ससुर और बहू (Sasur Bahu Love Affair) की खुदकुशी की घटना सामने आई है। ससुर और बहू का शव पेड़ में फांसी के फंदे पर लटकता मिला है।
दरअसल, यह घटना चकरभाठा थाना क्षेत्र के ग्राम कनेरी का है, जहां कनेरी गांव के रहने वाले ससुर और बहू की फंदे पर झूलती दो-तीन दिन पुरानी लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गांव वालों ने बताया कि मृतक और मृतिका आपस में प्रेम करते थे, शायद इसी कारण दोनों ने फांसी लगा ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार कनेरी गांव निवासी खेलूराम केवट (50 वर्ष) और उसके भतीजे की पत्नी दुखिया केवट (36 वर्ष) के बीच प्रेम संबंध था। दोनों की दो-तीन दिन पुरानी लाश गांव के ही सूरज निषाद के खेत में पेड़ से फंदे पर झूलती मिली। दोनों चार महीने पहले ही गांव छोड़कर भाग गए थे और पति-पत्नी की तरह सिमगा में रह रहे थे।
दोनों चार महीने पहले घर से भाग गए थे
खेलूराम केवट अपनी पत्नी की मौत के बाद अकेला रहने लगा था। इस दौरान अपने पति से परेशान हो चुकी दुखिया केवट अपने चाचा ससुर के नजदीक आ गई। दोनों के बीच संबंध बन गया फिर दोनों का प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दुखिया बाई अपने दो छोटे बच्चों को छोड़कर चाचा ससुर के साथ भाग गई थी। खेलूराम के भी दो बच्चे है।
दोनों हत्या के मामले में संदेही थे
सिमगा में 14 अगस्त को खेलूराम और दुखिया के पड़ोसी की हत्या हो गई थी। पुलिस को हत्या को लेकर खेलूराम और दुखिया पर संदेह था। पुलिस दोनों से संदेह के आधार पर पूछताछ कर रही थी।
24 अगस्त को दोनों हो गए अचानक लापता
हत्या के मामले में पूछताछ के बाद सिमगा पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया था। 24 अगस्त को दोनों सिमगा से अचानक लापता हो गए। सिमगा से गायब होने के बाद दोनों कहां गए इसकी जानकारी नहीं मिली थी।
चकरभाठा थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने बताया कि चाचा ससुर और बहू की लाश पेड़ पर साड़ी के फंदे पर लटकी मिली है। दोनों से सिमगा पुलिस हत्या के मामले में पूछताछ कर चुकी है। दोनों ने समाज में रिश्ते के डर से आत्महत्या की है या फिर आत्महत्या का कारण कुछ और था यह जांच के बाद ही स्पष्ट होगा।