बॉडी एंड सॉल

ज्यादा एक्सरसाइज करने से होता है सेहत को नुकसान

किशोरों के लिए हफ्ते में 14 घंटे व उम्रदराज लोगों के लिए 7-8 घंटे व्यायाम काफी होता है

less than 1 minute read
Nov 02, 2020
ज्यादा एक्सरसाइज करने से होता है सेहत को नुकसान

एक्सरसाइज करना स्वास्थ के लिए लाभदायक होता है, यह शरीर को स्वस्थ रखती है इससे हमारा मानसिक स्वस्थ्य भी अच्छा रहता है। अगर अच्छी सेहत चाहते हैं तो रोज एक्सरसाइज करना शुरू कर दें। लेकिन एक बात का ध्यान रखें कि अति हर चीज की बुरी होती है, इसलिए ज्यादा व्यायाम करना सेहत के लिए खतरनाक होता है।

ज्यादा कसरत करने से नुकसान -
एक शोध में पाया गया है कि ज्यादा कसरत से व्यक्ति उतना ही तनाव व थकान महसूस करता है जितना दिनभर बिस्तर पर पड़े रहने से। शोध के मुताबिक हफ्ते में 17.5 घंटे व 3.5 घंटे कसरत करने वालों का स्तर समान होता है। किशोरों के लिए हफ्ते में 14 घंटे व उम्रदराज लोगों के लिए 7-8 घंटे व्यायाम काफी होता है। इससे अधिक व्यायाम करना नुकसानदायक हो सकता है। रोजाना आधा घंटे का व्यायाम शरीर में चुस्ती और स्फूर्ति लाता है और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। शोध के अनुसार हल्का व्यायाम, कड़े प्रशिक्षण की तुलना में ज्यादा प्रेरणादायक और फायदेमंद होता है।

फायदे-
एक्सरसाइज हमारी मांसपेशियों को स्वस्थ रखता है।
एक्सरसाइज ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
नियमित एक्सरसाइज करने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।

Published on:
02 Nov 2020 10:35 pm
Also Read
View All