अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप पूरी तरह फिट हैं।
अगर आप प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं तो पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आप पूरी तरह फिट हैं। फिर चाहे वह न्यूट्रीशन की बात हो या मानसिक तौर पर शांति की। इससे प्रेग्नेंसी के दौरान आपको किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।
हैल्दी खाएं -
प्रेग्नेंसी के दौरान भले ही आइसक्रीम, अचार या दूसरी कई तरह की चीजें खाने का मन कर सकता है। लेकिन आप हैल्दी खाने पर ही ध्यान दें। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम और फॉलिक एसिड की जरूरत होती है। इसके लिए फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, मल्टीग्रेन और कम फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट्स ले सकती हैं। चिप्स, सोडा व जंक फूड आदि से बचेेंं।
तनाव न लें -
इसमें मानसिक तौर पर भी फिट रहना जरूरी है। प्रेग्नेंसी प्लान करने से पहले तनाव मुक्त रहना शुरू करें। रोजाना योग और मेडिटेशन करें। इससे प्रेग्नेंसी के दौरान भावनात्मक बदलाव और घबराहट आदि पर नियंत्रण रख सकेंगी। इसका असर गर्भधारण की अवस्थाओं पर भी पड़ता है।
रखें ध्यान : प्रेग्नेंसी में न्यूट्रीशन की काफी जरूरत होती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह से प्री प्रेग्नेंसी में मल्टीविटामिन और फोलिक एसिड जरूर लें। फोलिक एसिड से बच्चे में जन्म संबंधी विकार नहीं होता है। यह विटामिन बी, पत्तेदार सब्जियों, खट्टे फलों और बीन्स आदि में मिलता है। रोजाना 400 माइक्रोग्राम फॉलिक एसिड लेना चाहिए। चाय और कॉफी कम लें।
वजन कंट्रोल करें -
प्रेग्नेंसी से पहले अपना वजन नियंत्रित रखें। रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें। इससे डिलिवरी में आसानी होगी।
बूस्ट करें इम्यूनिटी -
इसमें इम्यूनिटी लेवल कम हो जाता है। सर्दी-जुकाम की आशंका बढ़ जाती है। ऐसे में एंटीऑक्सिडेंट्स और विटामिन सी वाली डाइट लें।
डेंटल केयर जरूरी -
प्रेग्नेंसी में कुछ हार्मोन मसूड़ों और दांतों पर भी असर करते हैं। प्रेग्नेंसी के दौरान जिंजिवाइटिस और कैविटी की समस्या हो सकती है। अगर बीपी, डायबिटीज या जेनेटिक डिसऑर्डर की फैमिली हिस्ट्री है तो डेंटिस्ट की सलाह लें।