YRF SPY Universe: चार साल बाद पर्दे पर लौटे पठान ने कमाल कर दिया। फिल्म लगातारा धुंआधार कमाई कर रही है। फिल्म ना सिर्फ 2022 की, बल्कि बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है। फिल्म 'पठान' के जरिए यशराज ने अपना स्पाई यूनिवर्स लॉन्च किया है और अब इस यूनिवर्स में औरों की भी एंट्री होने वाली है।
YRF SPY Universe : दर्शकों ने पठान के रूप में शाहरुख खान को स्पष्ट रूप से प्यार और स्वागत किया है। फिल्म पठान रिलीज के तीन हफ्ते बाद भी धमाकेदार कलेक्शन करती हुई नजर आ रही है। इतना ही बीते तीन हफ्तों में फिल्म ने कई रिकॉर्ड्स भी तोड़े हैं, जिनमें बाहुबली 2 और दंगल जैसी फिल्मों नाम शामिल है। फिल्म में किंग खान के कमाल के एक्शन सीन्स देखने को मिले इसमें टाइगर यानी सलमान खान ने भी खूब साथ दिया। दोनों के एक्शन सीन्स देख खूब सीटियां बजीं। फिल्म 'पठान' के जरिए यशराज ने अपना स्पाई यूनिवर्स लॉन्च किया है, क्योंकि 'पठान' फिल्म की शुरुआत में YRF SPY Universe का लोगो आता है, जिसे देखकर लग रहा है कि वाईआरएफ ने अपने स्पाई यूनिवर्स की तैयारी शुरू कर दी है।
अब खबर है कि इस यूनिवर्स और लोगों की एंट्री हो सकती है। खबर है कि प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा शाहरुख और सलमान की फिल्म की कहानी को हैंडल कर रहे हैं।
ऐसे में अब खबर है कि यशराज के सर्वेसर्वा आदित्य चोपड़ा इंडस्ट्री के तीसरे खान आमिर को भी अपने इस स्पाई युनिवर्स का हिस्सा बनाने चाहते हैं। फिल्म में सलमान और शाहरुख को साथ देखने के बाद लोगों के मन में सवाल उठने लगा है कि क्या इस यूनिवर्स में बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की एंट्री हो सकती है।
हाल ही में एक इंटरव्यू में अब्बास ने कहा, 'उन्होंने (यशराज) स्पाई यूनिवर्स बनाया। उम्मीद है कि पठान, टाइगर, कबीर को लेकर और भी कई फिल्में बनेंगी। फिर आमिर खान को लेकर कोई फिल्म क्यों नहीं बनेगी! तो क्या आमिर खान आने वाले दिनों में किसी स्पाई यूनिवर्स फिल्म में नजर आएंगे? इस सवाल पर अब्बास ने कहा, 'नहीं, मैंने अपनी राय रखी। मेरा मतलब है, अगर आप स्पाई यूनिवर्स फिल्म बना रहे हैं, तो आमिर खान जैसे किसी को क्यों नहीं लेते?''
इसपर उनका कहना है, ''मैं कह सकता हूं कि ऐसा कुछ नहीं कहा गया। मैंने केवल अपनी कल्पना के बारे में बात की थी। सोचिए अगर आमिर इस तरह की फिल्म करते हैं तो यह कितना रोमांचक होगा।
यशराज फिल्म्स की अगली फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान और कैटरीना कैफलीड रोल में नजर आने के लिए तैयार हैं। शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' की सफलता देखते हुए निर्माताओं को पूरा भरोसा है कि लोग इस फिल्म को भी बहेद पंसद करेंगे।
यह भी पढ़ें- जल्द टेलीकास्ट होगा कंगना का शो 'लॉक अप 2'