बॉलीवुड

Mamta Kulkarni के बाद इस एक्ट्रेस ने छोड़ी ग्लैमर की दुनिया, लिया संन्यास, बोलीं- छोटे कपड़ों में…

Ishika Taneja Mahakumbh: दिल्ली की रहने वाली इशिका तनेजा मिस इंडिया का खिताब जीत चुकी हैं पर अब वो ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्होंने अध्यात्म की राह पकड़ ली है।
2 min read
• •
Feb 06, 2025
Ishika Taneja Mahakumbh
Ishika Taneja Mahakumbh

Ishika Taneja Mahakumbh: इस साल महाकुंभ के शुरुआत में बॉलीवुड अभिनेत्री ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था और अब दिल्ली की एक्ट्रेस इशिका तनेजा भी उनकी राह पर निकल गईं। महाकुंभ 2025 में उन्होंने आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया है।

ग्लैमर वर्ल्ड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली इशिका अब इस चमक-धमक से दूर होते हुए अध्यात्म की ओर बढ़ रही हैं। उन्होंने महाकुंभ से कई तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, जिससे साफ दिख रहा है कि उनका रुझान अब धर्म की ओर हो गया है।

इशिका तनेजा ने क्यों लिया संन्यास?

2017 की फिल्म इंदु सरकार में अभिनय कर सुर्खियां बटोरने वाली इशिका तनेजा ने अब ग्लैमर इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है। उन्होंने हाल ही में महाकुंभ में स्नान किया और इस दौरान कहा कि महिलाओं को "छोटे कपड़ों में नाचना" नहीं चाहिए। उनका मानना है कि आध्यात्मिकता से जुड़ने में ही जीवन की वास्तविक शांति है।

कौन हैं इशिका तनेजा?

Who is Ishika Taneja?

इशिका तनेजा 2018 में मिस वर्ल्ड टूरिज्म का खिताब जीत चुकी हैं। 2016 में उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा भारत की 100 सफल महिलाओं में शामिल कर सम्मानित किया गया था। उन्होंने मधुर भंडारकर की फिल्म इंदु सरकार और विक्रम भट्ट की वेब सीरीज हद में भी काम किया है। इसके अलावा उन्होंने 60 मॉडल्स पर 60 मिनट में 60 फुल एयरब्रश मेकअप कर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है।

इस साल जनवरी में इशिका ने जबलपुर में शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती जी महाराज के मार्गदर्शन में गुरु दीक्षा ग्रहण की। उन्होंने कहा कि नाम और शोहरत मिलने के बावजूद उन्हें जीवन में अधूरापन महसूस होता था। इसलिए उन्होंने शांति और वास्तविक सुख की तलाश में आध्यात्म का मार्ग अपना लिया। उन्होंने यह भी कहा कि हर बेटी को धर्म के प्रति जागरूक होना चाहिए।

इशिका ने मीडिया रिपोर्ट में कहा, ''मुझे गर्व है कि मैं सनातन धर्म से जुड़ी हूं। मैं सेवा की भावना से आगे बढ़ना चाहती हूं। महाकुंभ में दिव्य शक्तियां हैं और मेरी सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि मुझे शंकराचार्य जी से गुरु दीक्षा मिली। इससे मुझे अपने जीवन की सही दिशा मिल गई है।''

Updated on:
06 Feb 2025 04:33 pm
Published on:
06 Feb 2025 04:33 pm
Also Read
View All
‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है

‘असली हिम्मत इसे कहते हैं’, घायल ड्राइवर को खुद अस्पताल ले कर पहुंचे टाइगर श्रॉफ, फैंस बोले- रियल लाइफ हीरो

टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी के पिता का आया बयान, बोले- 10-12 सालों से कोई बात नहीं हुई