बॉलीवुड

पिंक अनारकली में Kareena Kapoor Khan ने ढाया कहर, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दीं एक्ट्रेस

पिंक अनारकली पहने हुए स्पॉट हुई एक्ट्रेस Kareena Kapoor Khan प्रेग्नेंसी के दौरान एक बार फिर वायरल हुआ बेबो सा स्टाइल चेहरे पर दिखाई दिया मां बनने का ग्लो

2 min read
Oct 29, 2020
Actress Kareena Kapoor Khan Flaunt Her Baby Bump In Pink Anarkali

नई दिल्ली। बॉलीवुड की छोटी बेगम यानी कि एक्ट्रेस करीना कपूर खान ( Kareena Kapoor Khan ) दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। प्रेग्नेंट करीना इस दौरान पर वज़न काफी बढ़ा लिया है। उनके चेहरे पर मां बनने की खुशी और ग्लो साफ देखने को मिल रहा है। वैसे तो बेबो अपने स्टाइलिश लुक के भी खूब चर्चाओं में रहती हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी के दौरान भी उनकी आउटफिट्स और उनका कूल स्टाइल उन्हें खूब लाइमलाइट में रखता है। हाल ही में बेबो की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। जिसमें वह पिंक कलर की आउटफिट में नज़र आई। उनका यह लुक काफी पसंद किया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही करीना कपूर खान की तस्वीरों में वह पिंक कलर की प्रिटेंड फुल स्लीव ड्रेस में दिखाई दीं। जिसके साथ उन्होंने हाफ बालों को बांधा हुआ था। साथ ही लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने काफी लाइट मेकअप किया था। तस्वीरों में करीना के चेहरे का नेचुरल ग्लो भी देखने को मिला। इस दौरान वह अपने घर जाते हुए स्पॉट हुईं। सुरक्षा के चलते उन्होंने चेहरे पर वाइट कलर का मास्क भी पहना था। आपको बता दें करीना अपना इन दिनों पूरा ध्यान रख रही हैं। खबरों के मुताबिक वह इन दिनों योगा क्लास भी ले रही हैं।

कुछ समय पहले करीना को उनके पति सैफ अली खान ( Saif Ali Khan ) संग भी वॉक करते हुए मुंबई की सड़कों पर स्पॉट किया था। बता दें कुछ समय पहले ही यह कपल दिल्ली से मुंबई लौटा है। दरअसल, बेबो अपनी अपकमिंग फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' ( Laal Singh Chaddha ) की शूटिंग के लिए दिल्ली गई थीं। इस फिल्म में वह एक्टर आमिर खान संग दिखाई देंगी। जहां वह पटौदी प्लेस में ही ठहरी थीं। पटौदी प्लेस में चिल करते हुए भी करीना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कई तस्वीरें पोस्ट की थी।

आपको बता दें दूसरी बार मां बनने जा रहीं करीना कपूर खान ने इस बात की जानकारी उन्होंने खुद ही एक पोस्ट शेयर कर दी थी। उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था , "पांच महीने हो रहे हैं और स्ट्रॉन्ग बनती जा रही हूं। हैशटैगकाफ्तानसीरीज जारी है।" प्रेग्नेंसी के दौरान करीना इन दिनों काफ्तान पहने की दिखाई दे रही हैं। उनका प्रेग्नेंसी लुक भी काफी चर्चाओं में बना हुआ है।

Published on:
29 Oct 2020 10:42 am
Also Read
View All