30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hathras gangrape case पर छलका करीना कपूर खान का दर्द, पोस्ट शेयर कर पीड़िता से माफी मांगते हुए लगाई न्याय की गुहार

हाथरस गैंगरेप पर एक्ट्रेस Kareena Kapoor Khan शेयर किया पोस्ट पोस्ट में अभिनेत्री ने पीड़िता से मांगी माफी Hathras Gangrape में चार लोगों को किया गया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Dhobhal

•

Updated: 1 Oct 2020, 8:36 AM IST

Kareena Kapoor Khan Apologizes To Victim On The Hathras Gangrape

Kareena Kapoor Khan Apologizes To Victim On The Hathras Gangrape

नई दिल्ली। 14 सिंतबर को उत्तर प्रदेश के हाथरस में 19 साल की लड़की का गैंगरेप और फिर जबरन उसका अंतिम संस्कार करने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर दिया है। पीड़िता की मौत की खबर से लोगों के अंदर काफी गुस्सा देखने को मिल रहा है। देश की बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाई जा रही है। देश में कई जगहों पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस पूरे मामले पर बॉलीवुड भी अपनी चुप्पी तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है। कई बड़ी हस्तियां ट्वीट कर घटना के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर करते हुए नज़र आ रहे हैं। अब बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी ट्वीट करते हुए इस पूरे मामले पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

हाल ही में करीना कपूर खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। जिसमें उन्होंने पीड़िता के परिवार के लिए संवेदना व्यक्त करते हुए उसके लिए न्याय मांगा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखते हुए कहा है कि 'सो सॉरी मनीषा #Hathras #JusticeforMainsha #JusticeforManishaValmiki।'

आपको बता दें पीड़िता के साथ गैंगरेप के बाद उसी जीभ काट दी गई थी। उसकी रीढ़ की हड्डियां तोड़ दी गई थीं। पीड़िता को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां जिंदगी और मौत की जंग में वह आखिर में हार गई। मंगलवार को पीड़िता की मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद कई समय तक पुलिस इस एक अफवाह बताती रही। वहीं अब जब प्रशासन पर दबाव दिया गया तो इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें पुलिस ने अपनी जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया है। बेटिया की मौत के बाद जिला प्रशासन सामने आया है और परिवार को 10 लाख रुपयों का दिए जाने की बात को कहा है।