Adah Sharma Grandmother Passed Away: एक्ट्रेस अदा शर्मा की दादी का निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई में सुबह 5:30 बजे आखिरी सांस ली।
Adah Sharma grandmother Dies: मनोरंजन जगत से एक बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस अदा शर्मा की दादी का आज रविवार, 23 नवंबर को निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, पिछले कुछ हफ्तों से वह बीमार चल रही थीं। उन्होंने मुंबई में सुबह 5:30 बजे आखिरी सांस ली।
बता दें अदा अपनी दादी से बेहद प्यार करती थीं। दादी को वह प्यार से ‘पाती’ बुलाती थीं। उनके बर्थडे पर एक्ट्रेस ने ‘Party With Paati’ का वीडियो भी शेयर किया था।
रिपोर्ट्स की मानें तो अदा की दादी अल्सरेटिव कोलाइटिस और डायवर्टीकुलिटिस से पीड़ित थीं। इसी बीमारी के चलते उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
अदा के एक करीबी ने बताया कि अदा सबसे ज्यादा अपनी दादी के करीब थीं। वह अपनी दादी के साथ ही रहती थीं। तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी दादी को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
बता दें 'द केरल स्टोरी' एक्ट्रेस ने अपनी X (ट्विटर) टाइमलाइन पर एक वीडियो अपलोड किया था जिसमें उनकी दादी अपने प्रियजनों की मौजूदगी में अपने खास दिन का आनंद लेती दिख रही थीं। पोस्ट में देखा जा सकता है, पूरा परिवार 'हैप्पी बर्थडे' गा रहा है, ‘बरेली के बाजार में’ और ‘सर जो तेरा चकराए’ जैसे गानों पर सभी थिरक रहे हैं। वीडियो में केक काटने की रस्म की भी झलकियां हैं।
अदा ने कैप्शन में लिखा, "मेरी नानी का प्यारा 16वां बर्थडे ‘Party With Paati…’ अपनी दादी की बर्थडे पार्टी का सिनेमैटोग्राफर बनने का मौका पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। ये हैं हाइलाइट्स।"