बॉलीवुड

बेटी न्यासा के सीक्रेट बॉयफ्रेंड पर घबराई काजोल, बताया कैसा होगा अजय देवगन का रिएक्शन

काजोल और अजय देवगन अपने बच्चों को लाइम लाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं। बेटी न्यासा और बेटे युग को लेकर अजय काजोल से ज्यादा परेशान रहते हैं। एक चैट पर काजोल ने बेटी न्यासा के सीक्रेट बॉयफ्रेंड को लेकर बात की थी।

2 min read
Ajay Devgan
Ajay Devgan

नई दिल्ली। बॉलीवुड स्टार किड्स का सुर्खियों में रहना एक आम सी बात हो गई है, लेकिन कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो अपनी फैमिली को लेकर काफी प्रोटेक्टिव नेचर के होते हैं। वो अपनी बच्चों और पर्सनल लाइफ को खुद तक ही सीमित रखने में विश्ववास रखते हैं। अभिनेता अजय देवगन और एक्ट्रेस काजोल उन्हीं सेलेब्स में से एक हैं। जो अपने बच्चों को लाइम लाइट से दूर रखते हैं। अजय देवगन और काजोल तो सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते ही हैं, लेकिन उनके बच्चे भी सोशल मीडिया पर कम ही एक्टिव दिखाई देंगे।

हां, काजोल और अजय देवगन के बच्चों को तभी ही देखा जाता है जब वो किसी पार्टी या फंक्शन में जाते हैं। वहीं अक्सर काजोल को अजय देवगन के पिता वाले नेचर पर बात करते हुए और उन्हें छेड़ते हुए देखा जाता है। एक बार काजोल ने बताया था कि अगर न्यासा का सीक्रेट बॉयफ्रेंड होगा तो अजय देवगन का कैसा रिएक्शन होगा।

बेटी न्यासा के बॉयफ्रेंड पर अजय देवगन का रिएक्शन

दरअसल, काजोल शो 'फिट अप विद द स्टार्स' पर पहुंची थीं। जहां उनसे बेटी न्यासा के सीक्रेट बॉयफ्रेंड के बारें में पूछा गया। काजोल से पूछा गया था कि वे कैसे रिएक्ट करेंगी, अगर उन्हें पता चले कि उनकी बेटी का सीक्रेट बॉयफ्रेंड हैं? काजोल ने इस सवाल का जवाब कुछ फनी अंदाज में दिया। काजोल ने कहा कि "अजय देवगन दरवाजे पर एक सुंदर शॉटगन के साथ खड़े मिलेंगे।" अजय देवगन न्यासा नहीं बल्कि अपने बेटे युग को लेकर भी काफी चिंता करते हैं।

बच्चों को लेकर प्रोटेक्टिव हैं अजय देवगन

यही नहीं काजोल ने मशूहर फिल्म निर्देशक करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करन' में अजय देवगन के इस केयरिंग नेचर को लेकर बात की थी। शो पर जब करण ने काजोल से पूछा कि अजय देवगन किस तरह दोनों बच्चों का ध्यान रखते हैं? तो काजोल ने बताया कि जब तक न्यासा घर लौटकर नहीं आ जाती है, तब तक अजय काफी परेशान रहते हैं। वह चुपचाप एक जगह पर बैठ जाते हैं और बार-बार न्यासा कहां जा रही हैं और तब तक वापस आएंगी।

बेटी के जन्मदिन पर काजोल ने किया इमोशनल पोस्ट

आपको बता दें अजय देवगन की लाडली 18 साल की हो गई हैं। 20 अप्रैल 2021 न्यासा ने अपना जन्मदिन मनाया था। काजोल ने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी संग एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में एक्ट्रेस अपनी नन्ही परी न्यासा को गोद में लिए बैठी हुई नजर आ रही हैं। इस फोटो के साथ काजोल ने अपनी बेटी को बर्थडे विश करते हुए बताया था कि, जब वह अपनी बेटी को जन्म दे रही थीं, तब वह काफी डरा हुआ महसूस कर रही थीं।

Published on:
03 Sept 2021 03:27 pm