बॉलीवुड

अक्षय ने किया खुलासा: नए जोड़ों को सुहागरात नहीं मनाने देते थे रणवीर सिंह

शो की दूसरी मेहमान जोड़ी के रूप में अभिनेता अक्षय कुमार और रणवीर सिंह पहुंचे
2 min read
Oct 29, 2018
Ranveer and Akshay
Ranveer and Akshay

करण जौहर का चैट शो 'काफी विद करण' काफी सुर्खियों में रहता है। इस शो पर बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स आते हैं और शो पर उनके बारे में कई मजेदार खुलासे भी होते हैं। 'काफी विद करण 6' शुरू हो चुका है। इस बार शो के पहले गेस्ट दीपिका पादुकोण और अलिया भट्ट बनें। वहीं शो की दूसरी मेहमान जोड़ी के रूप में अभिनेता अक्षय कुमार और रणवीर सिंह पहुंचे। दोनों इस शो में खुलकर मस्ती करते नजर आए और दोनों ने शो पर एक दूसरे के कई राज खोले।

रणवीर किसी भी पार्टी में जाने वाले आखिरी शख्स होते हैं:
इस शो के दौरान अक्षय ने रणवीर सिंह के कई राज खोले। उन्होंने बताया कि रणवीर किसी भी पार्टी से जाने वाले आखिरी शख्स होते हैं। यह एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। इस एपिसोड के प्रोमो को चैनल ने ट्विटर पर भी शेयर किया। इसमें अक्षय कुमार रणवीर से जुड़ी कई बातें बताते दिखे।

नए जोड़ो को सुहागरात नहीं मनाने देते रणवीर:
अक्षय ने शो के दौरान मजाकिया लहजे में कहा,'रणवीर किसी भी शादी में परफॉर्मेंस के लिए जाता है तो वहां से जाने वाला यह आखिरी शख्स होता है। उस आदमी की शादी खत्म हो गई है, उसको सुहागरात के लिए जाना है, लेकिन जब तू जाएगा तब तो वे लोग जा पाएंगे ना। रणवीर सुहागरात नहीं मनाने देता था लोगों को।'

पैसे वेस्ट होते देखना अच्छा नहीं लगता:
वहीं रणवीर ने अक्षय की इस बात का जवाब देते हुए मजाकिया अंदाज में बताया कि उन्हें पैसे वेस्ट होते देखना अच्छा नहीं लगता। चाहे शादी हो, बर्थडे हो या फिर बच्चे का मुंडन हो वह नाचने पहुंच जाते हैं।

अक्षय को प्रेरणा मानते थे रणवीर:
रणवीर सिंह ने शो पर इस बात का जिक्र किया कि वे इंडस्ट्री में आने से पहले अक्षय कुमार को अपनी प्रेरणा मानते थे। वहीं अक्षय ने कहा कि रणवीर वैसे ही हैं जैसे वह कभी हुआ करते थे।

Published on:
29 Oct 2018 11:59 am