Alia Bhatt Met Gala 2023: इस साल न्यू यॉर्क में आयोजित इंटरनैशनल इवेंट 'मेट गाला 2023' में बॉलीवुड सितारों ने खूब महफिल लूटी। इस दौरान आलिया भट्ट ने भी मेट गाला में अपना डेब्यू किया। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा भी पहुंची थीं और उन्होंने आलिया की मदद की थी।
Alia Bhatt Met Gala 2023: फैशन इवेंट मेट गाला 2023 में आज देश विदेश के तमाम सेलेब्स रेड कार्पेट पर नजर आए। इस दौरान आलिया भट्ट ने भी मेट गाला में अपना डेब्यू किया। उनकी सफेद मोतियों से बनी ड्रेस ने खूब सुर्खियां बटोरी। वो इस पोशाक में बेहद सुंदर लग रही थीं। वहीं इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने भी शिरकत की थी। अभिनेत्री अपने पति निक जोनस के साथ पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने ब्लैक कलर का गाउन पहना था जो उनपर काफी जच रहा था। दोनों की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। अब आलिया का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो बता रही हैं कि किस तरह इवेंट में प्रियंका ने उनकी मदद की थी।
सोशल मीडिया पर आलिया का एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया मेट गाला 2023 के बारे में बात करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो में आलिया ने बताया कि टॉयलेट तक ले जाने के लिए प्रियंका की उनकी कैसे मदद की।
आलिया ने कहा, 'बात ये है कि मैं सोशली बहुत अजीब और शर्मीली हूं। यह बहुत अजीब है कि मैं एक एक्ट्रेस हूं, फिर भी ऐसी हूं। लेकिन सब जानते हैं कि स्टेज, स्पॉटलाइट, जो कुछ भी हो वह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। प्रियंका और मैं कल इसके बारे में बात कर रहे थे।'
यह भी पढ़ें- The Kerala Story पर Kangana Ranaut के तीखे बोल
आलिया ने आगे बताया, 'प्रियंका काफी कैजुएल थीं। उन्होंने मुझसे कहा कि तुम अंदर आकर बस मुझ ढूंढ लेना। मैंने कहा, बिल्कुल...क्योंकि आपको ही मुझे बाथरूम में ले जाना होगा। मैं खुद नहीं जा पाऊंगी।'
इवेंट में आलिया व्हाइट कलर का गाउन पहनकर रेड कारपेट पर उतरीं तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। इस दौरान व्हाइट गाउन में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत नजर आई। उन्होंने 1 लाख मोतियों से बनी ड्रेस पहनी थी।
मेट गाला डेब्यू के लिए एक्ट्रेस ने डिजाइनर प्रबल गुरुंग द्वारा मोतियों से सजाए गए खूबसूरत व्हाइट गाउन को कैरी किया था।
आलिया भट्ट ने अपनी इस खूबसूरत ड्रेस को मैचिंग ग्लव्स और यूनिक ईयररिंग्स के साथ कंपलीट किया था। वहीं उनके हेयर स्टाइल की बात करें तो एक्ट्रेस ने पार्टिंग के साथ अपने बालों को बेहद ही खूबसूरत लुक दिया था।
यह भी पढ़ें- अनलकी हैं सलमान के लिए लम्बे बाल!