बॉलीवुड

राखी सावंत पर फ़िदा हुआ ऑटो वाला, सड़क पर ही करने लगा ये हरकत, वीडियो हुआ वायरल

Rakhi Sawant Video: टीवी की ‘ड्रामा क्वीन’ कही जाने वाली एक्ट्रेस राखी सावंत अक्सर सुर्खियों में बनी रहती हैं। राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल दुर्रानी संग बीते दिनों चोरी चुपके शादी कर इस्लाम अपना लिया था और फिर फातिमा बन गई थीं। अब उन्होंने ईद के त्योहार को सेलिब्रेट किया है।

2 min read
Apr 23, 2023
rakhi sawant

Rakhi Sawant Video: बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। राखी को अच्छे से पता है कि लाइमलाइट में कैसे रहना है। वह आए दिन किसी न किसी वजह से लाइमलाइट भी बटोरती दिखाई देती हैं। अब ड्रामा क्वीन राखी सावंत ईद पर काफी सज-धजकर निकली थीं। उन्होंने हैवी गोल्डन आउटफिट पहना था साथ में अपने बालों को खुला छोड़ा था। वो इतनी सुंदर लग रही थीं कि ऑटो वाला भी फिसल गया और राह चलते अदाकारा पर शायरी करने लगा।

राखी का एक नया वीडियो सामने आ रहा है जिसमें एक्ट्रेस पर एक ऑटो वाला शायरी कर रहा है। एक्ट्रेस भी वाह वाही करती दिख रही हैं। दोनों शायरी कर बीच सड़क को ही मुशायरा बना कर महफ़िल जमाते दिख रहे हैं।

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स राखी को इग्नोर कर बस ऑटो वाले की शायरी की तारीफ कर रहे हैं। लोगों को दोनों की ये जुगलबंदी खब पसंद आ रही है।

यह भी पढ़ें- नमाज अदा करते हुए शान को ईद की बधाई देना पड़ा भारी

एक यूजर ने लिखा है कि ये राखी को पसंद नहीं आ रहा है क्योंकि उनसे ज्यादा अटेंशन तो ऑटोवाले को मिल रही है।

दूसरे यूजर ने लिखा कि राखी पर फ़िदा हो गया ऑटो वाला, एक अन्य यूजर ने लिखा -आम आदमी की पसंद राखी सावंत।

वहीं राखी सावंत ने ईद के मौके पर भाईजान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' भी देखी। भाईजान की फिल्म देखने के लिए राखी काफी एक्साइटेड नजर आईं। इतना ही नहीं फिल्म देखते हुए राखी ने थिएटर में धमाकेदार डांस भी किया।

फिल्म देखते हुए बिल्ली-बिल्ली गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के साथ मौजूद दर्शक भी नाचने लगती हैं। सलमान की फिल्म देखते हुए राखी खुद पर काबू नहीं रख पाई और थिएटर में ही जमकर ठुमके लगाए। उनका ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Published on:
23 Apr 2023 10:02 am
Also Read
View All