बॉलीवुड

हॉलीवुड की ब्लैक पैंथर के सामने ताबड़तोड़ कमाई कर रही है बजरंगी भाईजान

सलमान की 'बजरंगी भाईजान' के सामने हॉलीवुड की ब्लैक पैंथर भी रिलीज हुई लेकिन बजरंगी भाईजान के कलेक्शन पर कुछ खास फर्क नही पड़ा
2 min read
Mar 12, 2018
Bajrangi Bhaijaan Box Office collection In China
Bajrangi Bhaijaan Box Office collection In China

पूरी दुनिया में फिल्मों को जैसे अब एक नया बाजार मिल गया है। वो है चीन का बॉक्सऑफिस। भारत से लेकर US तक सभी अपनी फिल्में चीन में रिलीज कर रहे हैं। हाल में देखा भी गया है कि आमिर खान की दंगल से लेकर Secret Superstar ने चीन में काफी अच्छा बिजनेस किया है। इसी तर्ज पर सलमान खान ने भी अपनी फिल्म बजरंगी भाईजान को चीन में रिलीज किया। देखते ही देखते फिल्म ने धमाकेदार कमाई की। ये सिलसिला अभी भी चालू है। सलमान की 'बजरंगी भाईजान' के सामने हॉलीवुड की ब्लैक पैंथर भी रिलीज हुई लेकिन बजरंगी भाईजान के कलेक्शन पर कुछ खास फर्क नही पड़ा। बजरंगी भाईजान अपनी ही रफ्तार से आगे बढ़ती जा रही है। कबीर खान निर्देशित फिल्म ने अब तक 169.42 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

बता दें कि यह सलमान खान की पहली फिल्म है जो चीन में रिलीज हुई है। जिस तरह से 'बजरंगी भाईजान' चीन में कमाई कर रही है उससे कयास लगाए जा रहे हैं की फिल्म देश से भी ज्यादा विदेश में कमाई कर लेगी। गौरतलब है कि सलमान की बजरंगी भाईजान पिछले हफ्ते चीन में लगभग 4000 से ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हुई और रिलीज होने के करीब 1 हफ्ते के भीतर ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई। बता दें इस मूवी ने यहां के बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 320.34 करोड़ का कारोबार किया था।

गौरतलब है कि सलमान खान से पहले आमिर खान की फिल्म Secret Superstar ने चीनी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर सबको चौका दिया था। इससे पहले भी आमिर खान की फिल्म 'दंगल' और '3 ईडियट्स' ने भी चीनी बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी।

काजोल संग काम करने के लिए अभी तैयार नहीं है अजय, उनका करियर बना रुकावट

Published on:
12 Mar 2018 02:30 pm