बॉलीवुड

अर्जुन रामपाल, सनी लियोन की ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ का होगा ‘अनेक’ से मुकाबला

17 सितंबर को रिलीज होगी 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' अर्जुन रामपाल, सनी लियोन और कृष्णा अभिषेक आएंगे नजर आयुष्मान खुराना की 'अनेक' से होगा क्लैश
2 min read
• •
Updated: 3 Mar 2021, 1:12 AM IST
bhima_koregaon_movie.png

मुंबई। भारतीय इतिहास के एक महत्वपूर्ण अध्याय पर आधारित 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' ( The Battle of Bhima Koregaon ) सिनेमाघरों में 17 सितंबर को रिलीज होगी। रमेश थेते द्वारा निर्देशित असल कहानी से प्रेरित इस फिल्म में अभिनेता अर्जुन रामपाल ( Arjun Rampal ) योद्धा सिद्धनाक महर इनामदार की भूमिका में दिखाई देंगे और यह लीड रोल होगा। इसके अलावा इसमें अभिनेत्री सनी लियोनी ( Sunny Leone ) एक जासूस के किरदार में दिखाई देंगी।

करेंगे पुराने काल को फिर से पर्दे पर जीवंत
यह फिल्म दो शताब्दी पहले महाराष्ट्र में पेशवा शासन के युग में दर्शकों को वापस ले जाएगी। मशहूर कला निर्देशक नितिन देसाई ( Nitin Desai ) ने भी इसमें काम किया है और वह पुराने काल को फिर से पर्दे पर जीवंत करने का काम करेंगे। निर्माता-निर्देशक रमेश ने इसके बारे में जानकारी देते हुए कहा,'हम इसके परिणाम के बारे में बहुत सकारात्मक हैं और विपणन और वितरण के क्षेत्र को इनोवेटिंग बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया गया है। सितंबर बेहतर काम करता है, क्योंकि यह पूरे त्योहारी सीजन को आगे बढ़ाता है।'

ये सितारे भी आएंगे नजर
ऐतिहासिक ड्रामा में दिगंगना सूर्यवंशी, गोविंद नामदेव, अशोक समर्थ, मिलिंद गुणाजी, कृष्णा अभिषेक, अभिमन्यु सिंह और नवोदित ऋषि शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

आयुष्मान की 'अनेक' से होगा क्लैश
दिलचस्प बात यह है कि 'द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव' और 'अनेक' 17 सितंबर को रिलीज होगी। 'अनेक' ( Anek Movie ) फिल्म में आयुष्मान खुराना ( Ayushmann Khurrana ) लीड रोल में दिखाई देंगे और इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। फिलहाल इसकी शूटिंग नॉर्थ ईस्ट में चल रही है।

Published on:
Also Read
View All
फ्लॉप करियर पर छलका काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी का दर्द, बोलीं- काश मैं काम को सीरियस ले लेती

सुनीता आहूजा के साथ कैसे बिगड़ा गोविंदा का रिश्ता? कैमरे पर पहली बार अभिनेता ने खोला राज

‘रामायण 2’ से अब नहीं टकराएगी प्रभास की स्पिरिट, रणबीर ने संदीप रेड्डी वांगा को सीक्वल में होने वाली देरी की दी जानकारी

‘जग्गू दा मेरे पिता जैसे हैं’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद नील नीतिन मुकेश ने दिया बयान, पुलिस को सूरत से मिले हथियार

“संस्कृति की बात करने वाले परिवार के लोगों को देते हैं भद्दी गालियां”, कृति सेनन ने रक्षाबंधन विवाद पर दिया बड़ा बयान