दोस्त बनकर रहना चाहती हैं करीना
इस शो में सारा ने बताया था कि वे जानती थीं कि करीना खुद को छोटी मां कहलवाना पसंद नहीं करेंगी। सारा ने बताया कि करीना का कहना है कि जब उनके पास अमृता सिंह जैसी मां हैं, तो वह दोनों अच्छी दोस्त बनकर रहना चाहती हैं। सारा ने कहा था कि अब परिवार में सब बेहद खुश हैं, सैफ-करीना अपनी जगह और मां अमृता अपनी जगह खुश हैं।