सैफ ने किया रिप्लाई- थैंक्यू बेटा!
सैफ अली खान की पहली शादी अमृता सिंह ( Amrita Singh ) से 1991 में हुई थी। इस शादी में बॉलीवुड के कई सितारे साक्षी बनने पहुंचे थे। इनमें करीना कपूर भी शामिल थीं। उस समय करीना की उम्र 11 साल थी, सैफ 20 साल के। सैफ अली और करीना की उम्र में करीब 10 साल का अंतर है। रिपोर्ट्स की मानें, तो इस शादी में करीना से सैफ को शादी की बधाई देते हुए कहा था, 'शादी मुबारक हो सैफ अंकल।' सैफ ने रिप्लाई करते हुए कहा था,' थैंक्यू बेटा'। हालांकि इस बातचीत पर सैफ या करीना कभी कोई बयान नहीं दिया और न ही इसे कन्फर्म किया। हालांकि जब भी दोनों के जीवन में कोई बड़ा यादगार दिन आता है, तो सोशल मीडिया पर इस तरह के मीम्स तैरते दिखाई देते हैं।