सारा बोलीं-मैं वैसे भी आ रही थी
सैफ अली खान ने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब वह करीना से शादी करने वाले थे, तो उन्होंने अमृता को एक चिट्ठी लिखी थी। उनका कहना था,'जब मैं करीना से शादी कर रहा था, किसी कारण से मैंने अमृता को एक नोट में लिखा कि ये एक नए अध्याय की शुरूआत है। मैंने लिखा कि हमारा एक इतिहास रहा है और हम दोनों के लिए शुभकामनाएं की तर्ज पर है। मैंने इसे भेजने से पहले करीना को भी दिखाया। फिर भेज दिया। सारा ने मुझे फोन कर बताया,'मैं वैसे भी आ रही थी, लेकिन अब दिल में खुशी लेकर आ रही हूं।' मुझे लगता है कि इसमें शामिल होने वाले सब लोगों का यही दृष्टिकोण था।