
नई दिल्ली भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने नए साल पर पूरी तरह से जश्न मनाया। उन्होंने समंदर की लहरों में मज़े लेते हुए वीडियो शेयर किया है जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो के साथ भूमि ने कैप्शन भी लिखा है- पिछले दशक में मुझे कई खूबसूरत लम्हे जीने को मिले। असल में यही जिंदगी है। इस दशक ने मुझे बहुत कुछ सिखाया भी है। इस दशक ने मुझे मजबूत भी बनाया है। हालांकि इस दौरान मैंने ऐसे कई लोगों को खो दिया, जिनकी जगह कभी नहीं भरी जा सकती। लेकिन इसी दशक ने मुझे मेरे सपनों को पूरा करने का अवसर भी दिया। इस दौरान आपने और मेरे परिवार ने हमेशा मेरा साथ दिया।
इसी के साथ भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने सभी को नए साल की शुभकामनाएं दीं। भूमि अपनी एक्टिंग के साथ-साथ फैशन के लिए भी बॉलीवुड में जानी जाती हैं। एक समय था कि उन्होंने फिल्म 'दम लगा के हइशा' के लिए अपना वज़न 92 किलो तक कर लिया था। लेकिन अब भूमि काफी समय से बिल्कुल फिट हो चुकी हैं। हाल ही में उनकी फिल्म पति, पत्नी और वो ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है।
भूमि पेडनेकर (Bhumi Pednekar) ने पहली बार बिकनी फोटोज़ शेयर किए हैं जिसके बाद फैंस उनके कायल हो गए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो भूमि 'भूत पार्ट वन, द हंटेड शिप', 'डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे' में दिखाई देंगी। उनके पास फिल्मों की कमी नहीं है। इससे पहले भूमि को फिल्म सांड की आंख' के लिए भी काफी प्रशंसा मिली थी।