बॉलीवुड

दुल्हन से जुड़ी इन 5 परंपराओं को इन बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ने अपनी शादियों में तोड़ा

बॉलीवुड की कुछ एक्ट्रेसेस ने शादी से जुड़ी पुरानी परम्पराओं में ऐसा बदलाव किया है जो पहले कोई सोच भी नहीं सकता था। इनमें विदाई पर दुल्हन का रोना, शादी के दिन लाल रंग की ड्रेस पहनना, दुल्हन का हंसी-मजाक नहीं करना और शादी की फिक्स उम्र होती है जैसी परम्पराएं शामिल हैं।

3 min read
Jun 08, 2021
celebs_wedding.png

मुंबई। कुछ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस ऐसी हैं जिन्होंने अपनी शादियों में दुल्हन से जुड़े समाज के बनाए नियमों को बदला। उनके इस कदम से समाज में भी वर्षों पुरानी परम्पराओं में बदलाव देखा गया। विदाई पर दूल्हन का रोना, पुरुष पंडित से ही फेरे करवाना, शादी में लाल जोड़ा ही पहनना, दुल्हन का पूरी शादी में शर्माना जैसी परम्पराएं इन एक्ट्रेसेस ने बदली हैं। आइए जानते हैं वे कौनसी एक्ट्रेसेस हैं जिन्होंने अपनी शादी से इन नए आयामों की शुरूआत की।

विदाई पर दुल्हन को रोना चाहिए
वर्षों से देखा गया है कि शादी के बाद विदाई के दौरान दुल्हन अपना घर छोड़ने के प्रतीक के रूप में रोती है। साथ में घरवाले भी ऐसा ही करते हैं। लेकिन अनुष्का और सोनम कपूर की शादी की फोटोज देखें, तो आपको ऐसा नहीं मिलेगा। वे हंसते—मुस्कुराते विदाई लेती नजर आईं।

दुल्हन को अपनी शादी में हंसी-मजाक नहीं करनी चाहिए
अक्सर देखा गया है कि शादी के दौरान दुल्हन एक अलग ही मूड में नजर आती है। वह हंसी-मजाक करती नहीं देखी जाती। शादी में शामिल बाकी लोग भले ही फुल एंजॉय करें, लेकिन दुल्हन को उस पर रिएक्ट नहीं करना है। इस अघोषित परम्परा को बिपाशा बसु, काजल अग्रवाल, नेहा धूपिया, दिया मिर्जा, सोहा अली खान जैसी अभिनेत्रियों ने तोड़ा। ये एक्ट्रेसस अपनी शादी का पूरा एंजॉय करती दिखीं।

पुरुष पंडित ही करवाए फेरे और अन्य मंत्रोच्चार
आज भी शादियों में महिला पंडित नहीं देखे जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि पुरुष पंडित ही शादियों से जुड़ी परम्पराएं और मंत्रोच्चार करवाते हैं। खासकर फेरे तो पुरुष पंडित ही करवाते देखे जाते हैं। एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने वैभव रेखी से शादी के दौरान पुरुष की जगह महिला पंडित से सारे मंत्रोच्चार करवाए। उन्होंने ऐसा करके एक नई नजीर पेश की है।

शादी की उम्र 20 के आसपास
लम्बे समय तक ऐसा माना जाता रहा कि लड़कियों की शादी 20 की उम्र के आसपास कर देनी चाहिए। लेकिन बिपासा बसु, रानी मुखर्जी, नेहा धूपिया, सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और करीना कपूर जैसी एक्ट्रेसेस ने उम्र से जुड़ी इस परम्परा को तोड़ा। उन्होंने इस तरह बताया कि शादी की कोई फिक्स उम्र नहीं होती है।

शादी के दिन लाल रंग की ड्रेस ही पहनना
अनुष्का शर्मा, नेहा धूपिया, सोहा अली खान, करीना कपूर खान जैसी एक्ट्रेसेस ने शादी के दिन लाल रंग की ही ड्रेस पहनने की परंपरा को तोड़ा और अलग रंग के ड्रेस कैरी किए। अब दूल्हन की ड्रेस डिजाइन में भी नए-नए प्रयोग होने लगे हैं।

Published on:
08 Jun 2021 02:58 pm