बॉलीवुड

जाह्नवी से अलविदा भी नहीं कह पाई श्री देवी और … पूरा बॅालीवुड डूबा शोक में

आज श्री देवी की मौत की खबर ने मानो पूरे बॅालीवुड को हिला कर रख दिया है। हर कोई उनकी इस खबर...

2 min read
Feb 25, 2018
sridevi

बॅालीवुड इंडस्ट्री की हवा हवाई कल पूरी दुनिया से अलविदा कह गई। जाने उनके जीवन में अचानक ये कैसा मंजर आया कि उन्हें अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी को आखिरी बार देखने तक का वक्त नहीं मिला और वो चल बसी। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा की वो दुबई में अपने परिवार संग खुशियां मनाने जाएंगी और लौटते वक्त यूं चुप हो जाएंगी।


आज श्री देवी की मौत की खबर ने मानो पूरे बॅालीवुड को हिला कर रख दिया है। हर कोई उनकी इस खबर को सुन शोक में डूब गया है। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा से लेकर सोहा अली खान तक सभी बडे सेलेब्स इस खबर पर शोक मना रहे हैं। तो आइए जानते हैं किस एक्टर ने उन्हें क्या कहकर अलविदा कहा।

बता दें 54 वर्षीय अदाकारा हाल में अपने पति बोनी कपूर और छोटी बेटी खुशी कपूर के साथ एक शादी में शरीक होने दुबई गई हुई थी। वहां उनकी अचानक हार्ट अटैक आने के कारण मृत्यू हो गई। दुख की बात ये है कि वे अपने आखिरी वक्त में भी बड़ी बेटी जाह्नवी से नहीं मिल पाईं।

जानकारी के लिए बता दें श्री देवी को ये हार्ट अटैक रात तकरीबन 11-11:30 के करीब आया था। हालाकि श्री देवी एकदम स्वस्थ थी और उनको किसी भी तरह की कोई परेशानी नही थी।

इसके अलावा कहा उनकी मौत की खबर से ही मानों उनके फैन्स की भीड़ उनके घर के बाहर खड़ी है। फिल्मी जगत की हस्तियों का उनके घर पहुंचने का सिलसिला चालू हो गया है। मुंबई स्थित श्रीदेवी के घर पर उनके रिश्तेदार और नजदीकी पहुंचने लगे हैं। जहां अभी श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर मौजूद हैं।

खेर अब तो भगवान से ये ही उम्मीद है कि श्रीदेवी की आत्मा को शांति मिले और भगवान उनके परिवार को इस दुख भरी घड़ी से निकलने की शांति प्रदान करें।

ये भी पढ़ें

राजस्थान से रहा श्रीदेवी का गहरा ताल्लुक, जयपुर-जैसलमेर की लोकेशंस में फिल्माए गए थे ‘लम्हें’ के कई शॉट्स

Published on:
25 Feb 2018 09:07 am
Also Read
View All