बॉलीवुड

बोनी कपूर की बेटी खुद के शरीर से हैं परेशान, झेल रहीं हैं ये भयंकर बीमारी, बोलीं- सोनाक्षी सिन्हा की शादी में…

Arjun Kapoor's Sister Anshula Kapoor: बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने सोशल मीडिया पर अपने शरीर को लेकर दर्द बयां किया है। अंशुला ने फोटो शेयर कर हाल ही में शादी के बंधन में बंधे कपल सोनाक्षी और जहीर को बधाई भी दी है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jun 2024, 1:51 PM IST
anshula kapoor

Arjun Kapoor's Sister Anshula Kapoor: बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला ने सोशल मीडिया पर अपने शरीर को लेकर असुरक्षा और परेशानी का जिक्र किया है। अंशुला हाल ही में सोनाक्षी और जहीर के रिसेप्शन में पहुंचने की फोटो शेयर कर कपल की नई शुरुआत करने की खुशी जाहिर की है। इस फोटो के साथ उन्होने अपने शरीर को लेकर कुछ ऐसा लिखा जिससे अंशुला का दर्द साफ झलक रहा है।

अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर, सोनाक्षी और जहीर के शादी के र‍िसेप्‍शन में ह‍िस्‍सा लेने पहुंचीं। अंशुला जहीर और सोनाक्षी के इस म‍िलन पर बेहद खुश थीं। इस शादी में जाने से पहले अंशुला अपने शरीर को लेकर ज‍िस असुरक्षा और परेशानी से जूझीं, उसका ज‍िक्र उन्‍होंने अब सोशल मीड‍िया पर क‍िया है। 33 साल की अंशुला कपूर का दर्द उनके ताजा सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में साफ नजर आ रहा है। उन्‍होंने अपने शरीर से जुड़ी उन असुरक्षाओं का ज‍िक्र क‍िया है, ज‍िनसे कई मह‍िलाएं और लड़क‍ियां जूझती हैं।

अंशुला कपूर ने अपने सोशल मीड‍िया पोस्‍ट में ल‍िखा, “ये 2 खूबसूरत लोगों के मि‍लन के जश्‍न की शादी थी, लेकिन यही वो शाम भी थी, मेरी शारीरिक असुरक्षाएं पीक पर थीं। मैं वो लड़की हूं, ज‍िसके जीवन में बहुत सारे ‘ब्‍लोटेड’ डेज आते हैं। मेरा पेट असहज महसूस करता है, मेरा चेहरा सूजा हुआ सा लगता है और जब भी ऐसे समय में मैं अपने चेहरे को शीशे में देखती हूं तो मुझे महसूस होता है कि मेरा शरीर मेरा नहीं है”

अंशुला अपने इस पोस्‍ट में आगे ल‍िखती हैं, “ये मेरे लि‍ए वो द‍िन होते हैं, जब मैं खुद को अपने कंबल के नीचे छ‍िपाना पसंद करती हूं। कोई क‍िताब पढ़ना चाहती हूं और चाहती हूं कि दुनिया मुझे न देखे, लेकिन जब आपकी टीम में बेहतरीन लोग होते हैं तो वह आपके ल‍िए इन द‍िनों को आसान बना देते हैं और आपको इस तरह छ‍िपने से रोकते हैं। मैंने इस द‍िन की शुरुआत खुद के बारे में सबसे बुरा सोचते हुए की थी, लेकिन मैं इस रात में शुक्रगुजार महसूस कर रही हूं कि मैंने अपनी असुरक्षाओं को खुद को रोकने नहीं द‍िया और खुद को इस जश्‍न के ल‍िए बाहर न‍िकाला। यकीन मान‍िए इसमें काफी ह‍िम्‍मत लगती है और मेरे पास बेस्‍ट टीम है।” अंशुला ने अपनी इस पोस्‍ट के साथ अपनी कुछ तस्‍वीरें भी पोस्‍ट की हैं।

Updated on:
27 Jun 2024, 1:51 PM IST
Published on: