बॉलीवुड

‘संस्कृति और परंपरा का अपमान’, कृति सेनन के बाद सेलिना जेटली ट्रोल, रक्षाबंधन पर डीप-नेक ब्लाउज पहनने पर भड़के यूजर्स

Celina Jaitly Raksha Bandhan Controversy: रक्षाबंधन के एक इवेंट में डीप-नेक ब्लाउज पहनकर शामिल होने के बाद नेटिजन्स ने सेलिना जेटली के पहनावे पर सवाल उठाए और बॉलीवुड पर हिंदू त्योहारों की परंपराओं और भावनाओं को बार-बार अपमानित करने का आरोप लगाया।
2 min read
Aug 28, 2026
Celina Jaitly Raksha Bandhan
सेलिना जेटली के लुक पर मचा बवाल। (फोटो सोर्स: instagram- celinajaitlyofficial and X-@VishalMYadav_)

Celina Jaitly Raksha Bandhan Controversy: एक्ट्रेस सेलिना जेटली मुंबई में रक्षाबंधन सेलिब्रेशन के एक इवेंट में शामिल हुईं। एक्ट्रेस फ्लोरल साड़ी और लाल डीप-नेक ब्लाउज पहने हुए नजर आईं। सोशल मीडिया पर यूजर्स कृति सेनन के ब्रालेट टॉप ऐड विवाद के बाद, अब नेटिजन्स राखी सेलिब्रेशन के दौरान डीप-नेक ब्लाउज पहनने के लिए सेलिना जेटली पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। हालांकि, सेलिना ने अभी तक इन आलोचनाओं पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

'बॉलीवुड को सुधारना नामुमकिन है'

कुछ यूज़र्स ने बॉलीवुड पर हिंदू त्योहारों की परंपराओं और भावनाओं को बार-बार नज़रअंदाज़ करने का आरोप लगाया, और कृति सेनन के ब्रालेट ऐड से जुड़े हालिया विवाद का ज़िक्र किया। सेलिना ने अभी तक ऑनलाइन आलोचना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Celina Jaitly

एक नेटिजन ने ट्वीट किया, "कृति सेनन के बाद, अब सेलिना जेटली भी कम कपड़े पहनकर रक्षाबंधन मना रही हैं। हिंदू त्योहार के लिए उनके पहनावे को देखिए, यह संस्कृति और परंपरा का अपमान है। क्लीवेज दिखाना, बिंदी न लगाना, सैंडल पहनना, सिंदूर न लगाना, चूड़ियां/धागा न पहनना। ऐसा लगता है कि बॉलीवुड कभी नहीं सुधरेगा।"

एक और X यूजर ने लिखा, "जब विवाद इतना बढ़ चुका है, तो बॉलीवुड बार-बार वही गलती क्यों करता है? त्योहार मनाना ठीक है, लेकिन हिंदू त्योहारों की परंपराओं और भावनाओं का सम्मान करना भी जरूरी है।"

एक और नेटिजन ने ट्वीट किया, "हो सकता है कि वह हमेशा ऐसे ही रहती हों, कम कपड़े पहनती हों। और यह उनके लिए सामान्य हो गया हो! बॉलीवुड को सुधारना नामुमकिन है, दुश्मन देशों के लिए उनका प्यार दशकों पुराना है।"

सेलिना ने भाई के लिए इमोशनल नोट लिखा

सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोलिंग के बीच एक्टेस ने शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई, रिटायर्ड मेजर विक्रांत जेटली के लिए एक भावुक मेसेज पोस्ट किया। उन्होंने एक लंबी पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मेजर विक्रांत मुझ पर बहुत गुस्सा होते थे क्योंकि मेरी राखियां उन तक कभी समय पर नहीं पहुंचती थीं। कभी-कभी मैं उन्हें देर से भेजती थी, तो कभी-कभी वे पहुंचती ही नहीं थीं। आज, अगर वो वे इस बात पर फिर से शिकायत करें, तो मैं इसके लिए कुछ भी करने को तैयार हूं।"

बता दें कि विक्रांत अभी अबू धाबी, संयुक्त अरब अमीरात में हिरासत में हैं। खबरों के मुताबिक, उन्हें सितंबर 2024 से राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े कुछ अज्ञात आरोपों के तहत हिरासत में रखा गया है। सेलिना अपने भाई को भारत वापस लाने के लिए संघर्ष कर रही हैं।"

हाल ही में सेलिना को मुंबई में रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित के एक इवेंट में भी देखा गया था, जहां उन्होंने बच्चों के हाथों में राखी बांधी थी और वहीं के वीडियो पर अब नेटिजन्स प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Updated on:
28 Aug 2026 05:10 pm
Published on:
28 Aug 2026 05:10 pm