बॉलीवुड

‘चंद्रमुखी 2’ का पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, कंगना की फिल्म ने दर्ज कराई अच्छी उपस्थिति

Chandramukhi 2 box office collection: कंगना रनौत की फिल्म 'चंद्रमुखी 2' की बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत हुई है।
less than 1 minute read
Sep 29, 2023
Chandra Mukhi 2
चंद्रमुखी 2 के दोनों लीड एक्टर राघव लॉरेंस और कंगना रनौत।

Chandramukhi 2 box office collection day 1: इस गुरुवार, 28 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'चंद्रमुखी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक ओपनिंग की है। पी वासु के डायरेक्शन में बनी 'चंद्रमुखी 2' तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज हुई है। राघव लॉरेंस और कंगना रनौत के लीड रोल वाली इस फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़, 50 लाख की ओपनिंग की है। 'चंद्रमुखी 2' के साथ ही गुरुवार को 'वैक्सीन वॉर' और 'फुकरे 3' भी रिलीज हुई है। शाहरुख खान की 'जवान' अभी भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में कंगना की फिल्म को अच्छा मुकाबला मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: भारत पहुंची पाक टीम तो रईस डायरेक्टर ने सरकार से पूछा- पाकिस्तान के एक्टर्स को भी बुला लें क्या?

'चंद्रमुखी 2' ब्लॉकबस्टर तमिल हॉरर कॉमेडी फिल्म 'चंद्रमुखी' का सीक्वल है, जिसमें रजनीकांत और ज्योतिका लीड रोल में थे। 'चंद्रमुखी 2' में कंगना राजा के दरबार में डांस करने वाली नर्तकी की भूमिका निभा रही हैं। फिल्म में राघव लॉरेंस ने राजा वेट्टैयान राजा का किरदार निभाया है।

Updated on:
29 Sept 2023 12:20 pm
Published on:
29 Sept 2023 12:20 pm