
डायरेक्टर राहुल ढोलकिया(बांयें), दांयें में पाक क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम
वर्ल्डकप में शामिल होने के लिए पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भारत आ चुकी है। 7 साल बाद पाकिस्तान की टीम भारत आई है। पाक क्रिकेटर्स के भारत पहुंचने के बाद फिल्म डायरेक्टर राहुल ढोलकिया ने सरकार से पूछा है कि क्या अब पाकिस्तान के एक्टर और संगीतकार भी भारत आ सकते हैं। राहुल ने ट्विटर पर इस बारे में अपनी बात रखी है। उन्होंने लिखा, पाकिस्तानी क्रिकेटर ऑफिशियली भारत आ गए हैं। अब क्या हम भी पाकिस्तानी एक्टर्स को अपनी फिल्मों में एक्टिंग करने के लिए न्योता दे सकते हैं और पाक संगीतकारों को यहां प्रफॉर्म करने के लिए बुला सकते हैं?
राहुल की फिल्म से किया था माहिरा ने बॉलीवुड डेब्यू
राहुल ढोलकिया को शाहरुख खान के लीड रोल वाली फिल्म 'रईस' के डायरेक्शन के तौर पर पहचाना जाता है। साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म से पाकिस्तानी एक्ट्रेस माहिरा खान ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। रईस के रिलीज होने से पहले ही भारत-पाक के रिश्ते बिगड़े और पाक कलाकारों के भारत में काम करने पर बैन लगा दिया गया। बीते 6 साल में किसी पाक कलाकार ने भारत में फिल्मों में काम नहीं किया है।
Updated on:
29 Sept 2023 09:03 am
Published on:
29 Sept 2023 09:03 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
