बॉलीवुड

Chhaava Teaser: रक्षाबंधन पर विक्की कौशल ने दिया तोहफा, ‘संभाजी महाराज’ के रोल में दिखाया योद्धा अवतार

Chhaava Teaser: विक्की कौशल ने रक्षाबंधन पर अपने फैंस को तोहफा दिया है। एक्टर की अपनी अपकमिंग फिल्म 'छावा' का टीजर आउट हो गया है।
less than 1 minute read
• •
Aug 19, 2024
Chhaava teaser
'छावा' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज

Chhaava Teaser: विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म 'छावा' का धमाकेदार टीजर आउट हो गया है। विक्की कौशल ने 'छावा' का टीजर रक्षाबंधन वाले दिन जारी करके फैंस को खुश कर दिया है। टीजर में विक्की कौशल का योद्धा अवतार दिख रहा है। वह अकेले ही हजारों सैनिकों से लड़ते दिख रहे हैं।

'छावा' का टीजर हुआ आउट

विक्की कौशल ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'स्वराज्य के रक्षक, धर्म के रक्षक, छावा- एक साहसी योद्धा की महाकाव्य गाथा। टीजर आउट।' इसकी शुरुआत एक रणभूमि से होती है। इसके बाद छत्रपति संभाजी महाराज के रोल में विक्की कौशल एंट्री लेते हैं और दुश्मनों से अकेले ही युद्ध करते हैं। वीडियो में विक्की कौशल के अवतार को देखकर फैंस की एक्ससाइटमेंट फिल्म के लिए बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद रक्षाबंधन पर Sonakshi Sinha भाई लव को नहीं बांध रही राखी, ये वजह आई सामने

थिएटर्स में कब रिलीज होगी 'छावा'?

'छावा' में विक्की कौशल छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। इसमें रश्मिका मंदाना भी हैं, जो येसुबाई भोंसले का रोल निभा रही हैं। इसके अलावा फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 6 दिसंबर, 2024 को रिलीज होगी।

Updated on:
19 Aug 2024 12:09 pm
Published on:
19 Aug 2024 12:09 pm
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग को लेकर सुनील शेट्टी ने दिया बड़ा बयान, बोले- ये होना ही नहीं चाहिए था

‘हमें तमाशबीन नहीं, हीरो बनना होगा’, टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद विद्युत जामवाल का फैंस पर फूटा गुस्सा

‘मैं तो बिल्ली हूं, असली टाइगर तो सलमान ही हैं’, हमले के बाद टाइगर श्रॉफ का पुराना बयान हुआ वायरल, भाईजान के लिए कही थी ये बात

‘ये सिर्फ धमकियां नहीं, गोलियां चली हैं’, टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले पर राकेश बेदी ने जताई चिंता बोले- ‘डर में कैसे काम करेंगे कलाकार?

‘अंडरवर्ल्ड का समय लौट आया है’, टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद बिफर गए वारिस पठान, बोले- ये क्या चल रहा है