कल रात मेंहदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ। अब जब शादी होने को है तो अचानक एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी को अब बस 1 दिन बचा है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इन दिनों शादी की बाकी की रस्में निभाई जा रही है। इटली में चल रही ये ग्रेंड वैडिंग अब आखिरी पढ़ाव पर है। कल रात मेंहदी और संगीत सेरेमनी का आयोजन हुआ। अब जब शादी होने को है तो अचानक एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
अपनी शादी से ठीक पहले रणवीर-दीपिका ने एक फैसला लिया है। जी हां, अपनी रस्मों के बीच इस कपल ने अपनी शादी का इंश्योरेंस करवा लिया है।
दरअसल, दीपिका और रणवीर की शादी की रस्में 12-16 नवंबर 2018 तक इटली के लेक कोमो में निभाई जाएंगी। इस बीमा पॉलिसी के अनुसार पांच दिनों तक अगर कोई भी नुकसान होगा तो यह इंश्योरेंस के जरिए कवर किया जा सकेगा। हालांकि इस बीमा पॉलिसी की कीमत क्या है? इस बात का खुलासा नहीं किया गया है।
सरकारी बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस ने दीपिका और रणवीर की शादी का बीमा कराया है। कंपनी ने यह पॉलिसी रणवीर सिंह के नाम से जारी की है। बताया जा रहा है कि इस कपल ने डेस्टीनेशन वैडिंग के चलते ये कदम उठाया है।