26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इटली में जहां हो रही दीपिका-रणवीर की शादी, वहां 24 लाख रु प्रतिदिन दे रहे कमरों का किराया!

इटली में जिस जगह दीपिका-रणवीर की शादी होने जा रही है, उस वेन्यू का इंश्योरेंस कंपनी ने बीमा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 13 Nov 2018, 3:35 PM IST

Deepika ranveer

Deepika ranveer

इटली के लेक कोमो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। दोनों 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। इनकी शादी 2 रीति रिवाजों से होगी। 14 को इनकी शादी कोंकणी परंपरा से होगी और 15 को सिंधी परंपरा से। यह इस वर्ष की बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी मानी जा रही है। सभी की निगाहें इस शादी पर टिकी हैं।

शादी के वेन्यू का इंश्योरेंस:
इटली में जिस जगह दीपिका-रणवीर की शादी होने जा रही है, उस वेन्यू का सरकारी बीमा कंपनी ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी ने बीमा किया है। इस इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत दीपिका रणवीर की शादी को पांच दिनों (12-16) तक चोरी, विस्फोट, विमान यात्रा, भूकंप, पानी, बाढ़, तूफान और आग से हुई क्षति को कवर किया जाएगा। साथ ही इसमें ज्वैलरी भी शामिल है।

कमरों का एक दिन का किराया 24 लाख रुपए:
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मुताबिक जहां इनकी शादी हो रही है,उस प्रॉपर्टी में 75 कमरे हैं। एक कमरे का न्यूनतम किराया करीब 33,000 रुपए है। ऐसे में 75 कमरों का प्रतिदिन किराया करीब 24,75,000 रुपए है। एक हफ्ते के लिए दोनों करीब 1,73,25,000 रुपये किराए में खर्च करेंगे।

13 नवंबर को संगीत सेरेमनी:
बता दे कि रणवीर-दीपिका 10 नवंबर को इटली के लिए रवाना हुए थे। रिपोर्ट्स के अनुसार 13 नवंबर को इनकी संगीत सेरेमनी होगी। इसमें करीबी दोस्त और परिवारवाले शामिल होंगे। बता दें कि इस शादी में ज्यादा लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया है। इसकी वजह है कि शादी को निजी रखने का फैसला किया है।

शादी में गुलाबी और पर्पल लहंगा, साड़ी पहनेंगी दीपिका!
बता दें की इन दोनों की शादी कोंकणी और सिंधी रिति रिवाजों से होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कोंकणी रिति रिवाज से होने वाली शादी में दीपिका साड़ी और सोने के आकर्षक गहने पहन सकती हैं। वहीं 15 तारीख को सिंधी परंपरा से होने वाली इनकी शादी में दीपिका गुलाबी और पर्पल रंग का लहंगा पहन सकती हैं। साथ ही बताया जा रहा है इसके साथ वह रीगल जड़ाऊ नेक्लेस पहनेंगी।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग