
Juhi chawla and Anil kapoor
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जूही चावला आज अपना 51वां बर्थडे मना रही हैं। उनका जन्म जन्म 13 नवंबर, 1967 को हरियाणा के अंबाला में हुआ था। जूही ने एक शादीशुदा शख्स से शादी की है। उनके पति का नाम जय मेहता है। जूही ने 1986 में फिल्म 'सल्तनत' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। लेकिन उनकी पहली ही फिल्म सुपरफ्लॉप रही। उन्हें पहचान मिली फिल्म 'कयामत से कयामत तक' से। मार्च 1988 में रिलीज हुई इस फिल्म से वह रातों-रात स्टार बन गई।
अनिल कपूर के साथ हिट रही जोड़ी:
जूही चावला ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। जूही ने बॉलीवुड के लगभग सभी बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। अभिनेता अनिल कपूर के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया। पर्दे पर दोनों के बीच काफी अच्छी केमिस्ट्री रही। दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
एक गाने की शूटिंग के बाद रोई थीं जूही चावला:
जूही चावला ने वर्ष 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज' में काम किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट लीड रोल में अनिल कपूर थे। इस फिल्म के एक गाने की शूटिंग के बाद जूही फूट-फूटकर रोई थीं। फिल्म को पहलाज निहलानी ने प्रोड्यूस किया था। जिस गाने की शूटिंग के बाद जूही रोई थी, उसके बोल थे, 'खड़ा है, खड़ा है, दर पर तेरे आशिक खड़ा है..'। हालांकि यह गाना उस समय काफी चर्चित रहा था।
इंटरव्यू में बताई थी रोने की वजह:
जूही ने एक इंटरव्यू में इस गाने को लेकर खुलासा भी किया था। जूही ने बताया था,'इस गाने के बोल इतने भद्दे थे कि इसकी शूटिंग के वक्त मैं असहज हो गई थी।' जूही के मुताबिक उन्होंने फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन से भी कहा था कि वह ये गाना शूट नहीं कर सकती हैं। लेकिन गाने की सारी तैयारियां हो चुकी थीं। ऐसे में उन्हें ये गाना शूट करना पड़ा। गाने की शूटिंग खत्म होने के बाद जूही फूट-फूटकर रोने लगी थी। वह शर्मिंदा महसूस कर रही थीं।
Published on:
13 Nov 2018, 12:17 PM IST
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.